15°C New York
June 20, 2026
ताज़ा खबर

तीन प्रतिष्ठानों से ज़ब्त किए घरेलू गैस सिलेंडर।

Aug 6, 2025

छिंदवाड़ा :- घरेलु गैस सिलेंडर के दुरुपयोग को रोकने के लिए आपूर्ति विभाग के अफसरों ने चौरई क्षेत्र में आकस्मिक जांच की। जहां तीन प्रतिष्ठानों से घरेलु गैस सिलेंडर ज़ब्त किए गए। जानकारी अनुसार सहायक आपूर्ति अधिकारी राजेन्द्र सिंह बरकड़े व सरफरोज खान ने होटल व प्रतिष्ठानों की जांच की। इस दौरान लक्की रेस्टोरेंट के संचालक दुर्गेश सिंगोतिया, जीत कैंटीन के संचालक सुनील ठाकुर व भुट्टा दाना की दुकान चलाने वाले मनोज वर्मा के खिलाफ घरेलू गैस सिलेंडर का दुरुपयोग करने का प्रकरण दर्ज किया गया। तीनों प्रतिष्ठानों से अवैधानिक रूप से उपयोग किए जा रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *