15°C New York
July 31, 2026
दोस्ती के ज़रिए इंसानियत को बांटना” थीम पर अंतर्राष्ट्रीय मित्रता दिवस के अवसर पर कार्यक्रम आयोजित
ताज़ा खबर

दोस्ती के ज़रिए इंसानियत को बांटना” थीम पर अंतर्राष्ट्रीय मित्रता दिवस के अवसर पर कार्यक्रम आयोजित

Jul 31, 2026

राज्य आनंद संस्थान भोपाल के तत्वावधान में अंतर्राष्ट्रीय मित्रता दिवस के अवसर पर आज जिला पंचायत सभागार छिन्दवाड़ा में “दोस्ती के ज़रिए इंसानियत को बांटना” विषय पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य मित्रता, सहयोग, करुणा, संवेदनशीलता एवं सामाजिक समरसता जैसे मानवीय मूल्यों को सशक्त बनाना तथा समाज में आनंदमय वातावरण का निर्माण करना था।

कार्यक्रम में बताया गया कि मित्रता केवल एक संबंध नहीं, बल्कि समाज में विश्वास, सद्भाव और मानवता को सुदृढ़ करने का सशक्त माध्यम है। राज्य आनंद संस्थान द्वारा संचालित आनंद गतिविधियाँ समाज में सकारात्मक सोच, आत्मीयता और मानवीय मूल्यों के प्रसार में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही हैं।

कार्यक्रम में विषय पर अपने विचार व्यक्त करते हुए कहा कि सच्ची मित्रता जाति, धर्म, भाषा और क्षेत्र की सीमाओं से ऊपर उठकर इंसानियत को जोड़ने का कार्य करती है। आज के समय में समाज को ऐसे संबंधों की आवश्यकता है, जो विश्वास, सहयोग और सह-अस्तित्व की भावना को मजबूत करें।

सहित अनेक आनंदकों ने सहभागिता की। भी अपने विचार साझा करते हुए कहा कि छोटी-छोटी सकारात्मक पहल, संवेदनशील व्यवहार और सच्ची मित्रता से समाज में बड़ा परिवर्तन लाया जा सकता है।

कार्यक्रम में उपस्थित सभी प्रतिभागियों ने “दोस्ती के ज़रिए इंसानियत को बांटना” थीम को अपने जीवन में आत्मसात करने तथा प्रेम, सहयोग, सद्भाव, सहिष्णुता और मानवीय मूल्यों के प्रसार का संकल्प लिया। कार्यक्रम के अंत में सभी प्रतिभागियों का आभार व्यक्त किया गया तथा अंतर्राष्ट्रीय मित्रता दिवस की शुभकामनाएँ देते हुए समाज में आनंद, आत्मीयता और मानवता के संदेश को जन-जन तक पहुँचाने का आह्वान किया गया।