ग्राम चितलभाटा में सर्पदंश जनजागरूकता अभियान के तहत बैठक आयोजित, ग्रामीणों को किया गया जागरूक
म.प्र. जन अभियान परिषद के तत्वावधान में सर्पदंश से होने वाली दुर्घटनाओं से बचाव के उपायों एवं जनजागरूकता के उद्देश्य से जिले के विकासखंड जुन्नारदेव की ग्राम पंचायत टेकाढ़ाना के ग्राम चितलभाटा में आज सर्पदंश जनजागरूकता अभियान के अंतर्गत बैठक आयोजित की गई। यह बैठक कलेक्टर के समन्वय, जिला समन्वयक जनपद पंचायत जुन्नारदेव की सीईओ तथा विकासखंड समन्वयक की उपस्थिति एवं मार्गदर्शन में संपन्न हुई।
कार्यक्रम में म.प्र. जन अभियान परिषद छिंदवाड़ा के जिला समन्वयक एवं विकासखंड समन्वयक के सतत मार्गदर्शन में नवांकुर योजना अंतर्गत कार्यरत दृष्टि सामाजिक विकास एवं कल्याण संस्था, कन्हान वनग्राम के अध्यक्ष के नेतृत्व में ग्रामीणों को सर्पदंश से बचाव, प्राथमिक उपचार तथा आवश्यक सावधानियों की विस्तृत जानकारी दी गई।
इस अवसर पर विकासखंड समन्वयक के मौसम में विशेष सतर्कता बरतने की अपील करते हुए कहा कि जहां-जहां पानी ठहरा हुआ हो, ऐसे स्थानों से दूरी बनाए रखें, ताकि सर्पदंश जैसी दुर्घटनाओं से बचा जा सके। कार्यक्रम में सहित बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित थे।
