15°C New York
January 31, 2026
कलेक्टर ने किया उप स्वास्थ्य केंद्र रातामाटी का औचक
ताज़ा खबर

कलेक्टर ने किया उप स्वास्थ्य केंद्र रातामाटी का औचक

Dec 12, 2025

हर्रई:- ग्रामीण क्षेत्र में स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता को और बेहतर बनाने के उद्देश्य से कलेक्टर ने आज विकासखंड हर्रई के भ्रमण के दौरान ग्राम रातामाटी के उप स्वास्थ्य केंद्र का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने उपलब्ध चिकित्सा सुविधाओं, दवा भंडारण, स्वच्छता व्यवस्था और प्रसूति कक्ष सहित विभिन्न व्यवस्थाओं का विस्तार से अवलोकन किया।

कलेक्ट ने स्वास्थ्य कर्मियों की उपस्थिति, टीकाकरण रजिस्टर, गर्भवती एवं धात्री महिलाओं की पोषण ट्रैकिंग, ओपीडी रजिस्टर तथा रोगियों को दी जा रही सेवाओं की जानकारी ली। उन्होंने निर्देश दिए कि उप स्वास्थ्य केंद्र में आने वाले प्रत्येक व्यक्ति को समय पर परामर्श और उपचार उपलब्ध कराया जाए तथा योजनाओं के समुचित क्रियान्वयन में किसी भी प्रकार की लापरवाही न हो। उन्होंने भवन परिसर की स्वच्छता पर विशेष ध्यान देने और आवश्यकतानुसार छोटे-मोटे रखरखाव कार्य तुरंत करवाने के निर्देश दिए। टीकाकरण और मातृ-शिशु स्वास्थ्य से जुड़े कार्यों की समीक्षा करते हुए उन्होंने संबंधित स्टाफ को समय-सीमा में सभी लक्ष्यों को पूर्ण करने के लिए निर्देशित किया।

इस दौरान कलेक्टर ने कहा कि ग्रामीण स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत बनाना जिला प्रशासन की प्राथमिकता है, ताकि प्राथमिक स्तर पर ही आमजन को बेहतर इलाज और सुविधाएँ उपलब्ध हो सकें। उन्होंने स्वास्थ्य कर्मचारियों को सक्रिय रहकर योजनाओं के लाभ अधिक से अधिक लोगों तक पहुँचाने के लिए प्रेरित किया। इस दौरान उनके साथ सीईओ जिला पंचायत सहित स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *