15°C New York
March 3, 2026
उद्यानिकी महाविद्यालय की राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई द्वारा गाजर घास जागरूकता रैली एवं उन्मूलन अभियान का आयोजन
कृषि

उद्यानिकी महाविद्यालय की राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई द्वारा गाजर घास जागरूकता रैली एवं उन्मूलन अभियान का आयोजन

Dec 9, 2025

उद्यानिकी महाविद्यालय छिंदवाड़ा की राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई ने विश्व मृदा दिवस के अवसर पर पर्यावरण को स्वस्थ रखने की पहल के अंतर्गत गाजर घास उन्मूलन जागरूकता अभियान प्रभारी अधिष्ठाता मार्गदर्शन में किया गया।

एनएसएस की कार्यक्रम समन्वयक ने छात्र-छात्राओं को गाजर घास के इतिहास, उसका भारत में प्रवेश, मनुष्यों मेँ शारीरिक समस्याएं जैसे त्वचा मेँ एलर्जी, दमा, पशुओं में एलर्जी, दूध में कमी एवं फसलों में गाजर घास के कारण होने वाले नुकसान आदि को विस्तार से समझाया एवं गाजर घास उन्मूलन के दौरान छात्र-छात्राओं को सावधानी बरतने जैसे ग्लव्स पहनना, मास्क लगाना और उन्मूलन के बाद साबुन से हाथ धोने के विषय में भी छात्रों को जागरूक किया। छात्रों ने आंचलिक कृषि अनुसंधान केंद्र के फॉर्म में गाजर घास में जागरूकता रैली एवं उन्मूलन का कार्य किया । इस कार्य को सफल बनाने में उद्यानिकी महाविद्यालय छिंदवाड़ा के सभी छात्र-छात्राएं, रहली की राहे छात्राएं, वैज्ञानिक एवं समस्त स्टाफ उपस्थित था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *