15°C New York
December 1, 2025
कलेक्टर ने किया चौरई एसडीएम एवं तहसील न्यायालय का निरीक्षण
ताज़ा खबर

कलेक्टर ने किया चौरई एसडीएम एवं तहसील न्यायालय का निरीक्षण

Nov 4, 2025

 

राजस्व प्रकरणों के गुणवत्तापूर्ण निराकरण के निर्देश दिए

जिले के कलेक्टर ने आज चौरई पहुंचकर एसडीएम एवं तहसील न्यायालय चौरई का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने राजस्व न्यायालय में लंबित प्रकरणों की समीक्षा की तथा अधिकारियों को समय-सीमा के अंदर गुणवत्तापूर्ण निराकरण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

निरीक्षण के दौरान कलेक्टर ने कहा कि जनसामान्य को न्याय एवं प्रशासनिक सेवाओं का लाभ समय पर दिलाना प्रशासन की प्राथमिकता है। उन्होंने न्यायालयीन कार्यों में कार्यकुशलता और पारदर्शिता बनाए रखने पर जोर दिया।

कलेक्टर ने राजस्व न्यायालयों के प्रकरणों का अवलोकन करते हुए अधिकारियों से लंबित प्रकरणों की अद्यतन जानकारी ली और आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि हर प्रकरण का निराकरण राजस्व संहिता के नियमों के अनुरूप सुनिश्चित किया जाए। निरीक्षण के दौरान एसडीएम चौरई ,तहसीलदार चौरई कार्यपालिक दंडाधिकारी तहसीलदार सहित दोनों राजस्व न्यायालयों के कर्मचारी उपस्थित थे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *