Posted in

जिला प्रशासन की अपील सावधानी में ही सुरक्षा जिले में पुल पुलियों के ऊपर से पानी बहने पर नहीं निकलें

कलेक्टर के निर्देशन में एसडीएम, तहसीलदार सहित राजस्व टीम पानी से प्रभावित मार्गों का कर रही निरीक्षण

पुलिस होमगार्ड और एसडीईआरएफ टीम अलर्ट मोड पर है

छतरपुर जिले में अत्यधिक बारिश के चलते जिले के कई मार्ग प्रभावित हैं। साथ ही विभिन्न पहुंच मार्गों के पुल पुलियों के ऊपर से पानी बह रहा है। इसी स्थिति में पैदल एवं वाहन से ऐसे रास्तों को पार न करें। कलेक्टर पार्थ जैसवाल के निर्देशन में जिले के सभी विकास करो में राजस्व अधिकारियों द्वारा लगातार बारिश से प्रभावित मार्गो पुलपुलियों का निरीक्षण किया जा रहा है और लोगों को सावधानी बरतने की सलाह दी जा रही है। साथ ही ऐसे मार्गों को बेरिकेडिंग कर बंद किया जा रहा है। जिनके ऊपर से पानी का बहाव है।

गौरिहार अनुभाग अंतर्गत बारीगढ़ से गौरिहार मार्ग पर बलरामपुर ग्राम में स्थित खेल नदी पर पानी का बहाव पुल के नीचे है। सुरक्षा की दृष्टि से मार्ग पर बैरिकेट्स लगाया गया है। गौरिहार मतौंध मार्ग पर ग्राम खड्डी स्थित पुल के नीचे पानी का बहाव है। सरबई से बांदा मार्ग पर केन नदी का पानी पुल के पर्याप्त सीमा से नीचे बहाव है। कोई आवागमन में कोई व्यवधान नहीं है।सभी जगहों पर कोटवारों की ड्यूटी लगाई गई है।

लवकुशनगर चंदला में बारिश से किसी प्रकार का नुकसान नहीं है जल भराव की स्थिति नहीं है। स्थिति सामान्य है।

बड़ामलहरा एवं घुवारा में बारिश होने से स्थिति सामान्य है। गरखुआँ पुल पर पानी है, बैरिकेडिंग से मार्ग बंद कर दिया गया है। ढडौरा से बुडेरा नाला को अस्थायी बंद किया गया है।

बिजावर क्षेत्र में गुलगंज से कुर्रा मार्ग बंद है। झमटुली सटई मार्ग बंद है। ग्राम पनागर में पानी भरने पर निकासी निकासी कार्य कराया गया है।

नौगांव क्षेत्र में नेगुवां में पुल के ऊपर पानी जा रहा है। जिससे रास्ते में राजस्व एवं होमगार्ड टीम मौके पर मौजूद है। साथ है पिपरी रिपटा मार्ग में पानी होने से बेरिकेडिंग की गई है। ग्राम बंचोरा का भी निरीक्षण किया गया। स्थिति सामान्य है। छतरपुर अंतर्गत सौरा तालाब में पानी से फुल होने पर पानी निकासी खुलवाई गई है। साथ ही ग्राम पिड़पा में सिंगाड़ी नदी उफान पर है ग्रामवासियों को आने जाने के लिए मना किया गया है। उर्मिल नदी में बहाव तेज होने पर ग्राम हतना पठापुर मार्ग अवरुद्ध है। मार्ग प्रतिबंध किया गया है।

ईशानगर बौड़ा मार्ग के पुलिया पर है। रास्ता प्रतिबंधित है।

 

राजनगर अंतर्गत रनेह फॉल रोड पर स्थित नदी पुलिया उफान पर होने से रास्ता बंद है। सभी स्थानीय कर्मचारी मौके पर है। रनगुआ सिलोन मार्ग भी अवरुद्ध है। चंद्रनगर से राजगढ़ मार्ग भी बंद है। स्थिति सामान्य है।

बक्सवाहा के ग्राम बम्होरी की पुलिया पर पानी होने पर बैरिकेटिंग कराई गई है।

जिला प्रशासन के निर्देशन में अत्यधिक बारिश होने पर उत्पन्न होने वाली प्राकृतिक आपदा में फंसे होने से बचाव या सहायता के लिए जिला स्तर पर बाढ़ नियंत्रण कंट्रोल रूम भी स्थापित किया गया है। किसी भी घटना की तत्काल जानकारी एवं सहायता के लिए संपर्क किया जा सकता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *