15°C New York
August 20, 2026
ताज़ा खबर

जन अभियान परिषद स्थापना दिवस पर जैविक हाट बाजार में चला प्लास्टिक मुक्त जागरूकता अभियान

Jul 6, 2026

कपड़े की थैली बांटकर दिया स्वच्छता और पर्यावरण संरक्षण का संदेश

मध्यप्रदेश जन अभियान परिषद के स्थापना दिवस के अवसर पर जिला समन्वयक के मार्गदर्शन में वार्ड क्रमांक-7 की प्रेरणा नगर विकास प्रस्फुटन समिति एवं मॉडल फ्यूचर संस्था के संयुक्त तत्वावधान में जैविक हाट बाजार में प्लास्टिक मुक्त जागरूकता अभियान चलाया गया। इस दौरान नागरिकों एवं सब्जी विक्रेताओं को कपड़े की थैलियों का वितरण कर स्वच्छता और पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया गया।

अभियान के दौरान सिंगल यूज प्लास्टिक के दुष्प्रभावों के बारे में जानकारी देते हुए लोगों से कपड़े की थैली का उपयोग करने तथा स्वच्छ एवं स्वस्थ पर्यावरण के निर्माण में अपनी जिम्मेदारी निभाने की अपील की गई। सब्जी विक्रेताओं ने भी इस पहल का स्वागत करते हुए बाजार को प्लास्टिक मुक्त बनाने में सहयोग का संकल्प लिया।

कार्यक्रम में प्रेरणा नगर विकास प्रस्फुटन समिति एवं मॉडल फ्यूचर संस्था की अध्यक्ष सहित समिति के अन्य सदस्य एवं बड़ी संख्या में नागरिक उपस्थित थे।