15°C New York
June 27, 2026
अंतर्राष्ट्रीय नशा निवारण दिवस पर आईपीएस कॉलेज में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित
ताज़ा खबर

अंतर्राष्ट्रीय नशा निवारण दिवस पर आईपीएस कॉलेज में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

Jun 27, 2026

सामाजिक न्याय विभाग एवं दिव्यांगजन सशक्तिकरण विभाग के संयुक्त तत्वावधान में 26 जून अंतर्राष्ट्रीय नशा निवारण दिवस के अवसर पर एक दिवस पूर्व गुरुवार को आईपीएस कॉलेज छिंदवाड़ा में जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. जैमिनी खानवे के मार्गदर्शन में संपन्न हुआ।

कार्यक्रम में ब्रह्मकुमारी आश्रम के भाईजी ने विद्यार्थियों एवं उपस्थित जनसमुदाय को नशे के दुष्प्रभावों से अवगत कराते हुए मानसिक, शारीरिक एवं सामाजिक हानियों पर विस्तार से प्रकाश डाला। साहित्यकार ने अपने विचार व्यक्त करते हुए कहा कि नशा एक अभिशाप है, जो स्वस्थ समाज की अवधारणा के विपरीत है और इससे दूर रहकर ही सशक्त समाज का निर्माण संभव है।

सामाजिक न्याय विभाग के वरिष्ठ कलाकार ने सरकार द्वारा संचालित नशा निवारण एवं जनकल्याणकारी योजनाओं के उद्देश्यों की जानकारी दी। कार्यक्रम का संचालन राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) के कार्यक्रम अधिकारी द्वारा किया गया।

इस अवसर पर महाविद्यालय के विद्यार्थी, शिक्षकगण एवं स्टाफ उपस्थित था। कार्यक्रम का उद्देश्य युवाओं में नशा न करने के लिये जागरूकता बढ़ाना तथा स्वस्थ एवं सकारात्मक जीवन शैली अपनाने के लिए प्रेरित करना था।

कार्यक्रम में वरिष्ठ साहित्यकार आश्रम के नशा मुक्ति केंद्र के नवरत्न योग क्लब के सहित अन्य नागरिक उपस्थित थे। इस अवसर पर सामाजिक न्याय विभाग के वरिष्ठ कलाकार द्वारा मजदूरों को भी नशा न करने की शपथ दिलाई गई।