15°C New York
July 1, 2026
जनसुनवाई के अंतर्गत सुनी गई 163 आवेदकों की समस्यायें
ताज़ा खबर

जनसुनवाई के अंतर्गत सुनी गई 163 आवेदकों की समस्यायें

Jul 1, 2026

राज्य शासन के जनसुनवाई कार्यक्रम के अंतर्गत प्रति सप्ताह मंगलवार को आम नागरिकों की समस्याओं की सुनवाई की जाती है और संबंधित विभाग के अधिकारियों से इन समस्याओं का त्वरित निराकरण कराया जाता है । कलेक्टर के मार्गनिर्देशन में एडीएम ने आज कलेक्टर कार्यालय के सभाकक्ष में आयोजित जनसुनवाई में 163 आवेदकों की समस्यायें सुनी । इस दौरान जिले के शहरी और ग्रामीण, दूरस्थ अंचलों से आये आवेदकों ने उपस्थित होकर अपनी समस्याओं के निराकरण के लिये आवेदन प्रस्तुत किये। जनसुनवाई में मुख्य रूप से ज़मीन का सीमांकन करने, भू-अधिकार पट्टा दिलाने, जन्म व मृत्यु प्रमाण पत्र बनाने, जाति प्रमाण पत्र बनाने, पैतृक संपत्ति का बटवारा करने, खसरा-नक्शा दुरूस्त कराने, प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ दिलाने आदि से संबंधित आवेदन प्राप्त हुये। जनसुनवाई के दौरान आवेदकों के बैठने की व्यवस्था भी की गई थी।

जनसुनवाई कार्यक्रम में आज ग्राम कोहका की ने अपनी कृषि भूमि का रिकॉर्ड दुरूस्त कराने, ग्राम जटामा के भू-स्वामित्व योजना अंतर्गत त्रुटिवश नाम छूट जाने पर योजना का पुन: लाभ दिलाने, मेडिकल कॉलेज की छात्रा कु.प्रीति कुकवास ने डीएमएलटी पाठ्यक्रम की दोनों वर्ष की फीस माफ कराने, उमरानाला के नूरानी मस्जीद कमेटी के सेकेट्री ने ग्राम पंचायत ईकलबिहरी के तहत कब्रिस्तान के लिये भूमि आवंटन कराने, शासकीय प्राथमिक शाला जामुनबर्रा के प्राथमिक शिक्षक ने प्रथम क्रमोन्नति की एरियर राशि का भुगतान कराने, ग्राम बोरिया के अपनी भूमि का राजस्व रिकॉड में खसरा नंबर दर्ज करने, ग्राम सिंगोड़ी टोला के समस्त ग्रामवासियों ने ग्राम में शासकीय भूमि पर अनावेदक द्वारा किये गये अतिक्रमण को हटाने, छिंदवाड़ा नगर के वार्ड नंबर-41 की बारिश के समय वार्ड की रोड में पानी एकत्र हो जाने से आवागमन में परेशानी होने पर बंद नाली को खुलवाने एवं नगर की काबरा कॉलोनी की नजूल की लीज नवीनीकरण किये जाने आदि के आवेदन प्रस्तुत किये।

इस दौरान कलेक्टर कार्यालय के सभाकक्ष में संयुक्त कलेक्टर व डिप्टी कलेक्टर सहित विभिन्न विभागों के जिला स्तरीय और संबंधित अधिकारियों द्वारा भी आवेदनों पर सुनवाई की गई, जबकि अन्य सभी खंड स्तरीय अधिकारी वीसी के माध्यम से जनसुनवाई में शामिल हुये।