15°C New York
June 22, 2026
अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस 2026 पर एनसीसी कैडेटों ने किया सामूहिक योगाभ्यास
ताज़ा खबर

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस 2026 पर एनसीसी कैडेटों ने किया सामूहिक योगाभ्यास

Jun 22, 2026

12वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर डेनियलसन डिग्री कॉलेज, छिंदवाड़ा में एनसीसी के तत्वावधान में सामूहिक योगाभ्यास कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का आयोजन एनसीसी के कमांडिंग ऑफिसर के मार्गदर्शन में तथा सुबेदार चरण सिंह एवं कॉलेज की प्राचार्य की उपस्थिति में संपन्न हुआ।

कार्यक्रम में योगाचार्य द्वारा योगाभ्यास कराया गया। इस अवसर पर लेफ्टिनेंट, पोस्ट ऑफिसर सेकंड ऑफिसर,आर.डी. सवार, वी.एच.एम. सहित डेनियलसन डिग्री कॉलेज के शिक्षक-शिक्षिकाएं उपस्थित थे।

कार्यक्रम में लगभग 250 से 300 एनसीसी कैडेटों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता करते हुए सामूहिक योग क्रियाएं कीं। योग दिवस का आयोजन इस वर्ष की थीम “स्वस्थ आयु के लिए योग” के अनुरूप किया गया, जिसमें प्रतिभागियों को नियमित योग के माध्यम से स्वस्थ एवं संतुलित जीवनशैली अपनाने का संदेश दिया गया। सामूहिक योगाभ्यास के माध्यम से कैडेटों एवं उपस्थितजनों ने योग को दैनिक जीवन का हिस्सा बनाने तथा स्वास्थ्य संवर्धन के प्रति जागरूक रहने का संकल्प लिया।