जनसुनवाई : कलेक्टर ने सुनी 145 आवेदकों की समस्यायें
राज्य शासन के जनसुनवाई कार्यक्रम के अंतर्गत प्रति सप्ताह मंगलवार को आम नागरिकों की समस्याओं की सुनवाई की जाती है और संबंधित विभाग के अधिकारियों से इन समस्याओं का त्वरित निराकरण कराया जाता है । कलेक्टर ने आज कलेक्टर कार्यालय के सभाकक्ष में आयोजित जनसुनवाई में 145 आवेदकों की समस्यायें सुनी । इस दौरान जिले के शहरी और ग्रामीण, दूरस्थ अंचलों से आये आवेदकों ने उपस्थित होकर अपनी समस्याओं के निराकरण के लिये आवेदन प्रस्तुत किये । जनसुनवाई में मुख्य रूप से ज़मीन का सीमांकन करने, नक्शा दुरूस्त करने, अतिक्रमण हटाने एवं नाला गहरीकरण करने, अनुकम्पा नियुक्ति दिलाने, प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ दिलाने, बिजली पानी की समस्या आदि से संबंधित आवेदन प्राप्त हुये। जनसुनवाई के दौरान आवेदकों के बैठने की व्यवस्था भी की गई थी।
कलेक्टर ने विभिन्न आवेदनों में तत्काल प्रकरण नोट कराते हुए तत्परता के साथ निराकरण करने के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए। उन्होंने कई प्रकरणों को समय सीमा की बैठक में समीक्षा के लिए भी चिन्हांकित किया। जनसुनवाई कार्यक्रम में आज ग्राम पालाचौरई के अपनी भूमि का चतुर्थ सीमा के अनुसार सीमांकन कार्य कराने, ग्राम काजरा के अपनी कृषि भूमि के समीप अनावेदकों द्वारा किये गये अतिक्रमण को हटाने, ग्राम पंचायत तारा के ग्राम बोथिया, फुटेरा रैयत के समस्त ग्रामवासियों ने ‘हर घर नल जल मिशन’ के अंतर्गत ग्राम में पानी टंकी निर्माण कराने, अमरवाड़ा के वार्ड क्रमांक-3 की अपने मकान में आग लगने से मकान के क्षतिग्रस्त होने पर आर्थिक सहायता राशि दिलाने,अपनी कृषि भूमि का सीमांकन करने, सिम्स मेडिकल कॉलेज के रिटायर्ड कर्मचार ने सेवानिवृत्ति के पश्चात कटौत्रा की राशि दिलाने, छिंदवाड़ा नगर के लोनिया करबल के माली मोहल्ला वार्ड नंबर-40 के समस्त वार्डवासियों ने वार्ड के कच्चे रास्ते पर सीसी रोड निर्माण कराने आदि के आवेदन प्रस्तुत किये। इस दौरान कलेक्टर कार्यालय के सभाकक्ष में एडीएम एवं डिप्टी कलेक्टर सहित विभिन्न विभागों के जिला स्तरीय और संबंधित अधिकारियों द्वारा भी आवेदनों पर सुनवाई की गई, जबकि अन्य सभी खंड स्तरीय अधिकारी वीसी के माध्यम से जनसुनवाई में शामिल हुये।
