15°C New York
June 18, 2026
क्या मैं गुंडा हूं पोस्टर के साथ कांग्रेस कार्यालय के सामने किया प्रदर्शन
ताज़ा खबर

क्या मैं गुंडा हूं पोस्टर के साथ कांग्रेस कार्यालय के सामने किया प्रदर्शन

Jun 18, 2026

छिंदवाड़ा | ग्राम चारगांव प्रहलाद में जमीन को लेकर दो पक्षों में विवाद और बाद में सोशल मीडिया में वायरल वीडियो से गर्माई सियासत थम नहीं रही है। मामले से जुड़े जमीन खरीदार भूतपूर्व सैनिक ने मंगलवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस कर अपना पक्ष दमदारी से रखा था। उन्होंने इस मामले में सांसद का नाम घसीट जाने पर आपत्ति जताई थी। वहीं भूतपूर्व सैनिक बुधवार को जिला कांग्रेस कार्यालय राजीव भवन पहुंच गए। यहां उन्होंने ‘ क्या मैं गुंडा हूं… ‘ सवाल के साथ एक पोस्टर लेकर प्रदर्शन किया। उन्होंने उक्त पोस्टर में सभी लोगों से सवाल किए हैं।