नीट परीक्षा के लिए कार्यपालिक मजिस्ट्रेटो को सौंपी जिम्मेदारी
राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी, नई दिल्ली के निर्देशानुसार नीट ( यूजी ) 2026 परीक्षा का आयोजन 21 जून रविवार को किया जाएगा। परीक्षा दोपहर 2 बजे से शाम 5 बजे तक पूर्व में आयोजित जिले के मुख्यालय स्थित 8 परीक्षा केंद्रों में आयोजित होगी। इस परीक्षा का संचालन सुचारू रूप से सपत्र कराने के लिए कलेक्टर द्वारा सभी परीक्षा केंद्रों पर निरीक्षण के लिए कार्यपालिक मजिस्ट्रेटो की ड्यूटी लगाई गई है। संबंधित परीक्षा केंद्रों में पी एम शासकीय महारानी लक्ष्मीबाई कन्या हायर सेकेंडरी स्कूल, शासकीय राजमाता सिंधिया स्नातकोत्तर कन्या महाविद्यालय, पी एम ऑटोनॉमस पीजी कॉलेज, केंद्रीय विद्यालय क्रमांक 1, शासकीय नवीन जवाहर नवोदय विद्यालय, शासकीय कन्या हायर सेकेंडरी स्कूल कैलाश नगर, सांदीपनी विद्यालय सीएम राईज स्कूल गुरैया एवं शासकीय उत्कृष्ट विद्यालय शामिल है। सभी नियुक्त अधिकारी परीक्षा केंद्रों पर अनिवार्य रूप से उपस्थित रहेंगे। परीक्षा परिसर में मोबाइल फोन ले जाना प्रतिबंधित रहेगा। साथ ही अधिकारियों को अपना परिचय पत्र साथ रखना अनिवार्य किया गया है। परीक्षा से संबंधित किसी भी स्थिति की जानकारी नोडल अधिकारी एवं कंट्रोल रूम प्रभारी को देने के निर्देश भी जारी किए गए हैं।
