15°C New York
June 17, 2026
जमीन विवाद :- आदिवासी समाज, सांसद का नाम जबरन उछालकर मुझे गुंडा बना दिया
ताज़ा खबर

जमीन विवाद :- आदिवासी समाज, सांसद का नाम जबरन उछालकर मुझे गुंडा बना दिया

Jun 17, 2026

चारगांव प्रहलाद में जमीनी विवाद को लेकर आदिवासी समाज और सांसद के नाम उछाले जाने को लेकर रिटायर्ड सैनिक आशीष ठाकरे ने नया खुलासा किया है। जमीन के दस्तावेज दिखाते हुए कहा – यह जमीन मैंने रिटायरमेंट के पैसों से गंगीवाड़ा निवासी मेरे मित्र दीपक पिता सदन साहू के साथ मिलकर खरीदी थी। यह जमीन दो सगे भाई जोगीराम और भोगीराम कोलारे से खरीदी थी जो कि अनुसूचित जाति से आते हैं। जमीन के सीमांकन के बाद इसमें फसल लगाने को लेकर अन्य व्यक्तियों से व्यक्तिगत विवाद हुआ था।

यह जमीन किसी भी आदिवासी परिवार की नहीं है, न ही इस जमीन की खरीदी और बिक्री में किसी तरह से सांसद का नाम है। कुछ तथा कथित लोगों ने व्यक्तिगत जमीन विवाद को आदिवासी समाज और सांसद से जोड़कर भ्रम फैलाया है। सोशल मीडिया में हीरो बनने के चक्कर में फैलाए गए भ्रम से एक सैनिक का अपमान हुआ है, जिले के सांसद की छवि धूमिल करने की कोशिश की गई है जो कि बेहद शर्मनाक है।