परासिया से गंदा पानी लेकर जनसुनवाई में आए पीड़ित
अधिकारियों से की शिकायत, जल वितरण में परासिया नपा अधिकारियों पर लगाए गंभीर आरोप, 136 आवेदनों पर अपर कलेक्टर ने की सुनवाई
बॉटल में गंदा पानी लेकर मंगलवार को परासिया नगरीय क्षेत्र से पीड़ित जनसुनवाई में पहुंचे। इनका आरोप था कि निगम अधिकारियों की लापरवाही के चलते आमजन गंदा पानी पीने को मजबूर है। शिकायत के बाद भी जब स्थानीय स्तर पर सुनवाई नहीं हई तो पीड़ितों को जनसुनाई में आकर शिकायत करनी पड़ रही है।
परासिया से आए स्थानीय निवासी ने बताया कि नगर के वार्ड क्रमांक 10 सहित आसपास के क्षेत्रों में लंबे समय से गंदे पानी की सप्लाई हो रही है। पानी इतना गंदा सप्लाई किया जा रहा है कि आमजन इसे बिल्कुल नहीं पी सकते हैं। कई बार शिकायत करने के बाद भी सुनवाई किसी स्तर पर नहीं हो रही है। थक – हारकर हमें जिला मुख्यालय आना पड़ा है। स्थानीय वार्डवासी का कहना था कि यही हालात बन सकते हैं। मंगलवार को अपर कलेक्टर द्वारा 136 आवेदनों पर जनसुनवाई की गई।
