15°C New York
September 17, 2026
जोन कार्यालय में लगा शिविर आवेदनों का किया निराकरण
देश

जोन कार्यालय में लगा शिविर आवेदनों का किया निराकरण

Jun 15, 2026

छिंदवाड़ा | नगर निगम के सभी जोन कार्यालय में जनकल्याण शिविर आयोजित किए जा रहे हैं। रविवार को कुकड़ा जगत जोन कार्यालय में यह शिविर आयोजित किया गया। शिविर में नगरीय विकास एवं आवास विभाग से संबंधित सेवाओं के तहत निम्न सेवाओं के लिए आवेदन की सुविधा उपलब्ध कराई गई थी, जिनमें अविवादित संपत्ति नामांतरण, मृत्यु प्रकरण,अविवादित संपत्ति हस्तांतरण, नए नल एवं सीवर कनेक्शन, डेड लाइन सुधार कार्य, हैंडपप एवं टयूबवेल सुधार, नो ड्यूज प्रमाण पत्र, पीएम स्वनिधि योजना, फायर एनओसी, भवन अनुज्ञा प्रमाण पत्र, भवन पूर्णता प्रमाण पत्र, आवासीय भवन निर्माण स्वीकृति एवं विकास अनुज्ञा की समय सीमा वृद्धि संबंधी सेवाएं शामिल रहीं। सहायक आयुक्त द्वारा नगर के सभी पांचों जोनों में उपस्थित होकर आवेदनो के निराकरण कार्यों का निरीक्षण किया गया। शिविर में नि: शुक्ल स्वास्थ्य शिविर आयोजित किय गया। जनकल्याण शिविरों में भिन्निन योजनाओं के अंतर्गत प्राप्त आवेदनों का निराकरण किया गया, जिसमें पीएम स्वनिधि योजना के 132, ट्रेड लाइसेंस के 37 नो ड्यूज प्रमाण पत्र के 1972 , संबल योजना के 49, बीपीएल संबंधी 5, नए नल कनेक्शन के 26, पेंशन के 8, जन्म प्रमाण पत्र के 78 तथा मृत्यु प्रमाण पत्र के 124 आवेदनों का निराकरण किया गया। नागरिकों ने शिविर में पहुंचकर विभिन्न योजनाओं एवं सेवाओं का लाभ प्राप्त किया। शिविर में निगम के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।