15°C New York
May 31, 2026
कलेक्टर द्वारा शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय लिंगा का आकस्मिक निरीक्षण
ताज़ा खबर

कलेक्टर द्वारा शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय लिंगा का आकस्मिक निरीक्षण

Apr 9, 2026

कलेक्टर द्वारा आज शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय लिंगा का आकस्मिक निरीक्षण किया गया। इस दौरान उनके साथ सीईओ जिला पंचायत भी साथ थे। निरीक्षण के दौरान विद्यालय की समस्त व्यवस्थाओं का विस्तृत अवलोकन किया गया तथा उपस्थित अधिकारियों एवं विद्यालय स्टाफ को आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान किए गए।

निरीक्षण के दौरान कलेक्टर द्वारा विद्यालय परिसर, कक्षाओं एवं शौचालयों की साफ-सफाई की स्थिति का जायजा लिया गया। साफ-सफाई व्यवस्था संतोषजनक नहीं पाए जाने पर उन्होंने नाराजगी व्यक्त करते हुए नियमित साफ-सफाई सुनिश्चित करने एवं परिसर को स्वच्छ एवं व्यवस्थित बनाए रखने के निर्देश दिए।

कलेक्टर द्वारा स्मार्ट क्लास का निरीक्षण करते हुए स्मार्ट बोर्ड के उपयोग की जानकारी ली गई। उन्होंने निर्देशित किया कि स्मार्ट बोर्ड के माध्यम से विद्यार्थियों को पाठ्यक्रम आधारित अध्ययन सामग्री के साथ-साथ सामान्य ज्ञान एवं ज्ञानवर्धक वीडियो भी नियमित रूप से प्रदर्शित किए जाएं, जिससे विद्यार्थियों की समझ एवं रुचि में वृद्धि हो।

निरीक्षण के दौरान विद्यालय में विद्यार्थियों की उपस्थिति अपेक्षाकृत कम पाए जाने पर उन्होंने विद्यालय प्रबंधन को निर्देशित किया कि विद्यार्थियों की नियमित उपस्थिति सुनिश्चित करने हेतु आवश्यक कार्यवाही की जाए। इसके अतिरिक्त कलेक्टर द्वारा कक्षाओं में शिक्षण व्यवस्था, विद्यार्थियों की उपस्थिति पंजी एवं अन्य अभिलेखों का भी अवलोकन किया गया। उन्होंने शिक्षकों को निर्देश दिए कि निर्धारित समय-सारणी के अनुसार गुणवत्तापूर्ण शिक्षण कार्य सुनिश्चित किया जाए।