जनसुनवाई : कलेक्टर ने सुनी 125 आवेदकों की समस्यायें
राज्य शासन के जनसुनवाई कार्यक्रम के अंतर्गत प्रति सप्ताह मंगलवार को आम नागरिकों की समस्याओं की सुनवाई की जाती है और संबंधित विभाग के अधिकारियों से इन समस्याओं का त्वरित निराकरण कराया जाता है । कलेक्टर ने आज कलेक्टर कार्यालय के सभाकक्ष में आयोजित जनसुनवाई में 125 आवेदकों की समस्यायें सुनी । इस दौरान जिले के शहरी और ग्रामीण, दूरस्थ अंचलों से आये आवेदकों ने उपस्थित होकर अपनी समस्याओं के निराकरण के लिये आवेदन प्रस्तुत किये । जनसुनवाई में मुख्य रूप से ज़मीन का सीमांकन करने, संबल योजना का लाभ दिलाने, सड़क बनाने, अनुकम्पा नियुक्ति दिलाने, राजस्व अभिलेख में नाम दर्ज करने, प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ दिलाने आदि से संबंधित आवेदन प्राप्त हुये। जनसुनवाई के दौरान आवेदकों के बैठने की व्यवस्था भी की गई थी।
कलेक्टर ने विभिन्न आवेदनों में तत्काल प्रकरण नोट कराते हुए तत्परता के साथ निराकरण करने के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए। उन्होंने कई प्रकरणों को समय सीमा की बैठक में समीक्षा के लिए भी चिन्हांकित किया। जनसुनवाई कार्यक्रम में आज ग्राम कोकट लोधीढाना के ग्रामवासियों ने कोकट लोधीढाना गांव के बीच भुजलिया नाले पर पुल निर्माण कराने, ग्राम हिवरखेड़ी के ने अपने खेत पर नल-कूप खनन की अनुमति दिलाने, भूमि का सीमांकन कराने, अमरवाड़ा के वार्ड नंबर-14 के भूमि का नक्शा दुरूस्त कराने, ग्राम नोनिया करबल की ने संस्था क्रेडिट सोसायटी चांदामेटा में पदस्थ पति की मृत्यु उपरांत जमा राशि दिलाने, छिंदवाड़ा नगर के वार्ड नंबर-23 के भूमि पट्टा नवीनीकरण कराने, संचार कॉलोनी गुरैया रोड छिंदवाड़ा की भूमि का विधिवत सीमांकन कार्य कराने, छिंदवाड़ा के पीजी कॉलेज में योग डिप्लोमा में अध्ययन हेतु संबल कार्ड द्वारा शैक्षणिक शुल्क माफ कराने, छिंदवाड़ा नगर के वार्ड नंबर-31 दीवांचीपुरा निवासी फरीदा खान ने माता-पिता को मिलने वाली पेंशन का लाभ दिलाने एवं ग्राम नोनिया करबल के वार्ड नंबर-47 की ने कल्याणी विवाह योजना के अंतर्गत प्रोत्साहन राशि दिलाने आदि के आवेदन प्रस्तुत किये। इस दौरान कलेक्टर कार्यालय के सभाकक्ष में एडीएम सहित विभिन्न विभागों के जिला स्तरीय और संबंधित अधिकारियों द्वारा भी आवेदनों पर सुनवाई की गई, जबकि अन्य सभी खंड स्तरीय अधिकारी वीसी के माध्यम से जनसुनवाई में शामिल हुये।
