जिले में बना हुआ है नीट और जेईई जैसी प्रतियोगी परीक्षाओं का माहौल प्रतिदिन लग रही है ऑनलाइन ऑफलाइन कक्षाएं
जिला शिक्षा अधिकारी ने किया उत्कृष्ट विद्यालय में ऑफलाइन कक्षाओं का निरीक्षण
जिला शिक्षा अधिकारी द्वारा जिले के विद्यार्थियों को न केवल बोर्ड परीक्षाओं बल्कि प्रतियोगी परीक्षाओं में भी अधिक से अधिक सफलता दिलाने के लिये निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं। इसी क्रम में मेडिकल प्रवेश परीक्षा नीट जैसी राष्ट्रीय स्तर की परीक्षा में विद्यार्थियों की सफलता सुनिश्चित करने के लिए विशेष पहल की गई है, जिसके सकारात्मक परिणाम पिछले वर्ष भी देखने को मिले थे।
इस वर्ष भी शिक्षकों द्वारा अतिरिक्त पीरियड लिए जा रहे हैं तथा पिछले कुछ महीनों से व्हाट्सएप ग्रुप के माध्यम से विद्यार्थियों के ऑनलाइन टेस्ट भी नियमित रूप से आयोजित किए जा रहे हैं। इसी प्रकार जेईई मेन्स परीक्षा के लिए भी प्रयास किए गए थे।
नीट नोडल अधिकारी ने जानकारी दी कि जिला मुख्यालय स्थित उत्कृष्ट विद्यालय छिंदवाड़ा में नीट की ऑफलाइन कक्षाएं संचालित की जा रही हैं। इन कक्षाओं में छिंदवाड़ा विकासखंड के विषय विशेषज्ञ शिक्षकों द्वारा निर्धारित विषयवार समय-सारणी के अनुसार अध्यापन कराया जा रहा है। क्रैश कोर्स के माध्यम से 30 तारीख तक सभी टॉपिक्स पर प्रैक्टिस कराई जा रही है तथा प्रतिदिन शाम को इन विषयों पर ऑनलाइन टेस्ट भी आयोजित किए जा रहे हैं, जिन्हें संचालित किया जा रहा है। जिला शिक्षा अधिकारी के प्रयासों से एक बार पुनः एलन संस्थान द्वारा कुछ दिनों के लिए नि:शुल्क ऑनलाइन कोचिंग कक्षाओं की व्यवस्था भी की गई है, जिसका लाभ विद्यार्थियों को मिल रहा है।
आज जिला शिक्षा द्वारा उत्कृष्ट विद्यालय में संचालित ऑफलाइन कक्षाओं का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान रसायन विज्ञान की रोचक कक्षा संचालित की जा रही थी, वहीं भौतिकी की कक्षाएं प्रारंभ की गईं। प्रारंभिक दो कालखंडों में जीव विज्ञान की कक्षाएं संचालित हुईं। उन्होंने कहा कि शासकीय विद्यालयों के जिन विद्यार्थियों ने नीट का फॉर्म भरा है, वे नि:शुल्क ऑफलाइन कक्षाओं में सम्मिलित हो सकते हैं।
निर्धारित समय-सारणी के अनुसार भौतिक शास्त्र रसायन विज्ञान तथा जीव विज्ञान द्वारा कक्षाएं ली जा रही हैं। वर्तमान में साप्ताहिक टाइम टेबल जारी किया गया है।
इन कक्षाओं को लेकर विद्यार्थियों में काफी उत्साह देखा जा रहा है। कक्षाएं प्रतिदिन सुबह 11:00 बजे से शाम 4:30 बजे तक ऑफलाइन संचालित की जा रही हैं तथा प्रतिदिन शाम 6:00 बजे पढ़ाए गए विषयों पर ऑनलाइन टेस्ट लिया जा रहा है।
विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए जिला शिक्षा अधिकारी ने उन्हें परीक्षा में सफलता की शुभकामनाएं दीं और कहा कि विद्यार्थी एक माह तक पूरी ईमानदारी और मनोयोग से अध्ययन करें, परिणाम की चिंता न करते हुए अपना सर्वश्रेष्ठ देने का प्रयास करें। निरीक्षण के दौरान विद्यालय प्राचार्य भी उपस्थित थे।
