15°C New York
April 5, 2026
प्लास्टिक उपयोग पर सख्ती: नगर निगम की टीम ने बाजारों में चलाया निरीक्षण अभियान
ताज़ा खबर

प्लास्टिक उपयोग पर सख्ती: नगर निगम की टीम ने बाजारों में चलाया निरीक्षण अभियान

Apr 5, 2026

नगर निगम के स्वास्थ्य विभाग की टीम ने प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के अधिकारियों के साथ संयुक्त रूप से आज शहर के प्रमुख बाजारों में निरीक्षण अभियान चलाया। इस दौरान फव्वारा चौक, मिर्ची बाजार, गल्ला बाजार, गोलगंज, संतरा मार्केट और बुधवारी बाजार क्षेत्र की दुकानों की जांच की गई।

निरीक्षण के दौरान कई दुकानों पर प्रतिबंधित डिस्पोजल सामग्री और पॉलीथीन का उपयोग एवं बिक्री होते हुए पाया गया। अधिकारियों ने मौके पर ही दुकानदारों को समझाइश दी और उन्हें नियमों का पालन करने के निर्देश दिए।

टीम ने स्पष्ट किया कि भविष्य में यदि कोई दुकानदार प्रतिबंधित सामग्री का उपयोग या बिक्री करते हुए पाया जाता है, तो उसके खिलाफ सख्त अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाएगी। इस अभियान का उद्देश्य शहर को स्वच्छ और प्रदूषण मुक्त बनाना है। नगर निगम द्वारा आगे भी इस तरह के निरीक्षण अभियान लगातार जारी रखने की बात कही गई है, ताकि प्लास्टिक प्रतिबंध के नियमों का प्रभावी पालन सुनिश्चित किया जा सके।