जल गंगा संवर्धन अभियान : नगर निगम क्षेत्र के वार्ड क्रमांक 45 में जल मंदिर (प्याऊ) का शुभारंभ
मध्यप्रदेश जन अभियान परिषद के मार्गदर्शन में संचालित जल गंगा संवर्धन अभियान के अंतर्गत आज नगर निगम क्षेत्र के वार्ड क्रमांक 45 में जल मंदिर (प्याऊ) की व्यवस्था एवं संचालन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का आयोजन नगर विकास प्रस्फुटन समिति क्रमांक 45 के तत्वाधान में, म.प्र. जन अभियान परिषद के जिला समन्वयक के निर्देशन में संपन्न हुआ।
इस अवसर पर परामर्शदाता एवं मार्गदर्शन में कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में नगर विकास प्रस्फुटन समिति के अध्यक्ष, सदस्यगण तथा जन अभियान परिषद द्वारा गठित नगर प्रस्फुटन समिति नोनिया वार्ड क्रमांक 45 के माध्यम से गंगा संवर्धन अभियान के अंतर्गत पानी के प्याऊ का शुभारंभ किया गया।
कार्यक्रम में मुख्य रूप से नगर प्रस्फुटन समिति नोनिया वार्ड 45 की अध्यक्ष सहित सदस्य तथा एमएसडब्ल्यू और बीएसडब्ल्यू के छात्र-छात्राएं सहित बड़ी संख्या में वार्डवासी उपस्थित थे।
जिला समन्वयक ने जानकारी देते हुए बताया कि पूरे छिंदवाड़ा जिले में जन अभियान परिषद द्वारा जल गंगा संवर्धन अभियान संचालित किया जा रहा है। इसके अंतर्गत जल संरक्षण के लिये व्यापक जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में जल मंदिर (प्याऊ) की स्थापना की गई है। उन्होंने 19 मार्च से 30 जून तक चलने वाले जल संरक्षण एवं संवर्धन अभियान की विस्तृत कार्ययोजना पर भी प्रकाश डाला।
