पीएमश्री महारानी लक्ष्मी बाई शासकीय क.उ.मा.विद्यालय छिंदवाड़ा में पुस्तक एवं गणवेश मेले का हुआ शुभारंभ
महापौर द्वारा रिबन काटकर किया गया शुभारंभ
कलेक्टर द्वारा भी किया गया मेले का भ्रमण
कलेक्टर के मार्गदर्शन में पीएमश्री महारानी लक्ष्मी बाई शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय छिंदवाड़ा में पुस्तक एवं गणवेश मेले का आयोजन किया जा रहा है। मेले का शुभारंभ नगर के प्रथम नागरिक महापौर द्वारा रिबन काटकर किया गया।
आयोजन के दौरान एसडीएम छिंदवाड़ा, जिला शिक्षा अधिकारी सहायक संचालक , विकासखंड शिक्षा अधिकारी शासकीय विद्यालयों के प्राचार्य, शिक्षक एवं बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिक उपस्थित थे।
मेले में प्रारंभ से ही विद्यार्थियों एवं पालकों की उत्साहजनक उपस्थिति देखने को मिली। उचित मूल्य पर छूट के साथ पुस्तकें, स्टेशनरी सामग्री एवं गणवेश उपलब्ध कराए जा रहे हैं, जिससे बड़ी संख्या में लोगों ने खरीददारी की। प्रथम दिवस में लगभग 1540 विद्यार्थियों एवं पालकों ने मेले का लाभ लिया तथा कुल लगभग 1 लाख 18 हजार रुपये का विक्रय हुआ।
कलेक्टर एवं सीईओ जिला पंचायत द्वारा भी मेले का भ्रमण किया गया। इस दौरान कलेक्टर ने विक्रेताओं, विद्यार्थियों एवं अभिभावकों से चर्चा कर व्यवस्थाओं का अवलोकन किया तथा व्यवस्थाओं पर संतुष्टि व्यक्त की।
इस अवसर पर जिले द्वारा ‘बुक बैंक’ का नवाचार भी प्रारंभ किया गया है, जिसके अंतर्गत छात्र-छात्राएं एवं पालक अपनी पुरानी पुस्तकें जमा कर रहे हैं, जिन्हें जरूरतमंद विद्यार्थियों को निःशुल्क उपलब्ध कराया जाएगा।
उल्लेखनीय है कि यह मेला 06 अप्रैल 2026 तक आयोजित किया जाएगा। जिला शिक्षा अधिकारी ने जिले के नागरिकों से अपील की है कि वे अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर इस सुविधा का लाभ उठाएं।
