शासकीय महाविद्यालय बिछुआ में कैम्पस प्लेसमेंट एवं प्रमाणपत्र वितरण समारोह संपन्न
शासकीय महाविद्यालय बिछुआ में स्वामी विवेकानन्द कैरियर मार्गदर्शन प्रकोष्ठ एवं एनआईआईटी फाउंडेशन के संयुक्त तत्वावधान में स्नातक एवं स्नातकोत्तर विद्यार्थियों के लिए कैम्पस प्लेसमेंट ड्राइव का आयोजन किया गया।
इस अवसर पर यज़ाकी इंडिया लिमिटेड द्वारा चयनित विद्यार्थियों पूर्णिमा मालवी, अजय कुमार, पवन काकोड़े, रक्षा वर्मा, सुशील बोपटे एवं भूमिका बाघमारे को असेंबली ऑपरेटर एवं मशीनरी पदों के लिये नियुक्ति पत्र प्रदान किए गए। साथ ही, 30 विद्यार्थियों को एनआईआईटी फाउंडेशन द्वारा सर्टिफिकेट, बैग, टी-शर्ट, डायरी एवं पेन वितरित किए गए।
कार्यक्रम का आयोजन एनआईआईटी रीजनल ऑफिसर के मार्गदर्शन में द करण होटल में किया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि डॉ. आर.पी., विशिष्ट अतिथि डॉ, डॉ. कैरियर मार्गदर्शन प्रकोष्ठ अधिकारी डॉ., सहायक प्राध्यापक डॉ. सहित अनेक विद्यार्थी उपस्थित थे।
मुख्य अतिथि डॉ. ने तनाव-मुक्त जीवनशैली और विकसित भारत के निर्माण में युवाओं की भूमिका पर प्रेरक उद्बोधन दिया। वहीं डॉ. लक्ष्मीचंद बड़गैया ने साक्षात्कार में भाषा संवाद, व्यक्तित्व विकास एवं कौशल निर्माण पर प्रकाश डाला। विद्यार्थियों ने प्रशिक्षण के दौरान अपने अनुभव एवं विचार साझा किए। कार्यक्रम में सराहनीय भूमिका निभाई। यह आयोजन विद्यार्थियों के लिए रोजगार अवसरों के साथ-साथ आत्मविश्वास और कौशल विकास की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम साबित हुआ।
