पीएम स्वनिधि योजना के लाभार्थियों के लिए जागरूकता सत्र आयोजित
नगर निगम छिंदवाड़ा में राष्ट्रीय शहरी आजीविका मिशन (एनयूएलएम) के अंतर्गत प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना के लाभार्थियों के लिए जागरूकता सत्र का आयोजन किया गया। कार्यक्रम नगर निगम आयुक्त के मार्गदर्शन में आयोजित हुआ, जिसका उद्देश्य योजना से जुड़े हितग्राहियों को वित्तीय जानकारी और बैंकिंग प्रक्रियाओं के प्रति जागरूक करना था।
कार्यक्रम का मार्गदर्शन सिटी मिशन मैनेजर और द्वारा किया गया। इस सत्र का आयोजन NIIT फाउंडेशन एवं ICICI बैंक के सहयोग से किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना के लाभार्थियों ने भाग लिया।
प्रशिक्षण सत्र में (सीनियर टेक्निकल ट्रेनर) और ने हितग्राहियों को विभिन्न महत्वपूर्ण जानकारियां दीं। उन्होंने बताया कि बैंक से ऋण लेने के क्या फायदे हैं और समय पर ऋण की किस्तों का भुगतान करने से किस प्रकार सब्सिडी तथा बेहतर क्रेडिट स्कोर का लाभ मिलता है।
सत्र के दौरान लाभार्थियों को बैंकिंग से जुड़ी सावधानियों के बारे में भी जानकारी दी गई। विशेष रूप से बैंक फ्रॉड से बचाव, सुरक्षित लेन-देन और डिजिटल भुगतान के सही उपयोग के बारे में विस्तार से बताया गया। इसके साथ ही प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना के तहत आसान प्रक्रिया से बैंक ऋण प्राप्त करने, दस्तावेजों की आवश्यकता और समय पर भुगतान करने से मिलने वाले प्रोत्साहन लाभों के बारे में भी लाभार्थियों को अवगत कराया गया। अधिकारियों ने बताया कि इस प्रकार के जागरूकता कार्यक्रमों का उद्देश्य छोटे व्यापारियों और रेहड़ी-पटरी वालों को आर्थिक रूप से सशक्त बनाना है।
