ग्राम मड़काढ़ाना में ग्राम विकास प्रस्फुटन समितियों का एक दिवसीय क्षमतावर्धन प्रशिक्षण संपन्न
म.प्र. जन अभियान परिषद छिंदवाड़ा के जिला समन्वयक के निर्देशानुसार एवं ब्लॉक समन्वयक की उपस्थिति में दृष्टि सामाजिक विकास एवं कल्याण संस्था कन्हान वनग्राम के नेतृत्व में गत दिवस ब्लॉक जुन्नारदेव के सेक्टर 01 खुमकाल के अंतर्गत ग्राम पंचायत भवन कार्यालय मड़काढ़ाना में ग्राम विकास प्रस्फुटन समितियों का एक दिवसीय क्षमतावर्धन प्रशिक्षण संपन्न हुआ। प्रशिक्षण में खुमकाल सेक्टर की सभी ग्राम विकास प्रस्फुटन समितियों के पदाधिकारी एवं प्रतिनिधि उपस्थित थे।
प्रशिक्षण का संचालन म.प्र. जन अभियान परिषद भोपाल के आदेशानुसार बिंदुवार सत्रों में किया गया। प्रथम सत्र में ब्लॉक समन्वयक ने मध्यप्रदेश जन अभियान परिषद का परिचय, संचालित योजनाओं एवं कार्यक्रमों तथा ग्राम विकास प्रस्फुटन समितियों के कार्य और अपेक्षाओं पर विस्तृत जानकारी दी।
इस दौरान जनपद पंचायत जुन्नारदेव के एडीईओ ने परिषद के कार्यों की सराहना करते हुए ग्रामीण विकास के लिए महत्वपूर्ण बताया। द्वितीय सत्र में संस्था अध्यक्ष बुनेश राजबैठे ने म.प्र. जन अभियान परिषद की परिकल्पना, स्वैच्छिकता, सामुदायिकता एवं स्वावलंबन पर अपने विचार व्यक्त किए।
तृतीय सत्र में परामर्शदाता ने समग्र विकास की अवधारणा एवं उसके चरणों पर जानकारी दी, वहीं ने स्वैच्छिक संगठन एवं स्वयंसेवी संस्थाओं के गठन व प्रबंधन पर मार्गदर्शन दिया। चतुर्थ सत्र में परामर्शदाता ने समिति के दस्तावेजीकरण विषय पर विस्तार से जानकारी दी।
प्रशिक्षण के दौरान बैंक सखी ने म.प्र. ग्रामीण आजीविका मिशन के संबंध में जानकारी दी। पंचम सत्र में प्रदान संस्था की ब्लॉक समन्वयक ने विकसित भारत रोजगार व आजीविका गारंटी मिशन-ग्रामीण (वीबी-जी राम जी) के बारे में जानकारी दी। षष्ठम सत्र में वित्तीय एवं आर्थिक विषयों पर मार्गदर्शन दिया। प्रशिक्षण के अंत में प्रतिभागियों को सहभागिता प्रमाण पत्र वितरित किए गए। इसके पश्चात सभी ने सामूहिक भोजन ग्रहण कर कार्यक्रम का समापन किया।
इस अवसर पर ग्राम पंचायत सरपंच उपसरपंच, सचिव रोजगार सहायक सचिव सहित ग्राम विकास प्रस्फुटन समिति के पदाधिकारी, अध्यक्ष, सचिव एवं सदस्यगण सहित अन्य सदस्य उपस्थित थे।
