15°C New York
February 23, 2026
वंचित युवाओं के लिए कौशल विकास का महत्व जीवन निर्वाह के लिए जरूरी
ताज़ा खबर

वंचित युवाओं के लिए कौशल विकास का महत्व जीवन निर्वाह के लिए जरूरी

Feb 23, 2026

म.प्र. शासन के निर्देशानुसार म.प्र.जनअभियान परिषद जिला छिंदवाड़ा के जिला समन्वयक के मार्गदर्शन में मध्यप्रदेश जन अभियान परिषद विकासखंड जुन्नारदेव द्वारा आयोजित मुख्यमंत्री सामुदायिक नेतृत्व क्षमता विकास कार्यक्रम के अंतर्गत बीएसडब्ल्यू एवं एमएसडब्ल्यू अध्ययन केंद्र, शासकीय महाविद्यालय जुन्नारदेव में कक्षाओं का संचालन किया गया।

इस दौरान “खेरवाड़ी सोशल वेलफेयर एसोसिएशन” (केएसडब्ल्यूए) गैर सरकारी संगठन के अंतर्गत संचालित युवा परिवर्तन अभियान के विषय पर समस्त बीएसडब्ल्यू एवं एमएसडब्ल्यू छात्र-छात्राओं को जानकारी दी गई।

विकासखंड समन्वयक ने बताया कि म.प्र. जन अभियान परिषद का मुख्य उद्देश्य युवाओं को सीधे शासकीय नौकरी प्रदान करना नहीं, बल्कि उन्हें कौशल विकास, प्रशिक्षण और सामुदायिक नेतृत्व के माध्यम से स्वावलंबन तथा रोजगार के अवसरों से जोड़ना है।

विकासखंड जुन्नारदेव के रिसोर्स मोबिलाइजर ने जानकारी दी कि खेरवाड़ी सोशल वेलफेयर एसोसिएशन (केएसडब्ल्यूए) एक गैर सरकारी संगठन है, जिसका प्रमुख अभियान युवा परिवर्तन (वाईपी) वर्ष 1998 में स्थापित किया गया था। उन्होंने बताया कि यह अभियान शिक्षा बीच में छोड़ चुके युवाओं को जीवन में दूसरा अवसर प्रदान करने तथा महिलाओं को सशक्त बनाने के लिए निरंतर प्रयासरत है। तकनीकी, व्यावसायिक एवं जीवन कौशल प्रशिक्षण कार्यक्रमों के माध्यम से स्थायी आजीविका के अवसर उपलब्ध कराना इसका प्रमुख उद्देश्य है।

विकासखंड रिसोर्स मोबिलाइजर ने बताया कि शिक्षा से वंचित युवाओं को शहरी एवं ग्रामीण आजीविका प्रशिक्षण कार्यक्रमों के माध्यम से मजदूरी या स्वरोजगार के अवसर प्रदान कर उन्हें दूसरा मौका देने के लिए प्रयास किए जा रहे हैं।

कार्यक्रम के दौरान रानी सुमन सामाजिक विकास संस्थान जुन्नारदेव की अध्यक्ष पंख सामाजिक विकास संस्थान जुन्नारदेव की अध्यक्ष सहित समस्त बीएसडब्ल्यू एवं एमएसडब्ल्यू के छात्र-छात्राएं उपस्थित थे।