15°C New York
February 23, 2026
शासकीय पी.जी. कॉलेज छिंदवाड़ा में स्वास्थ्य जागरूकता कार्यक्रम आयोजित
ताज़ा खबर

शासकीय पी.जी. कॉलेज छिंदवाड़ा में स्वास्थ्य जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

Feb 23, 2026

बदलते मौसम में अपने शरीर का ध्यान रखना अति आवश्यक है। आपकी वर्किंग स्टाइल प्रॉपर हो इसका ध्यान भी रखना होगा। नियमित खानपान अपने स्वस्थ शरीर के लिये प्रतिदिन योग, प्राणायाम एवं ध्यान भी आवश्यक है। उक्त बातें जन अभियान परिषद छिंदवाड़ा की सीएमसीएलडीपी पाठ्यक्रम में बीएसडब्ल्यू, एमएसडब्ल्यू कर रहे समाजसेवियों को शनिवार को जन अभियान परिषद के जिला समन्वयक के कुशल मार्गदर्शन में शासकीय पी.जी. कॉलेज छिंदवाड़ा में आयुष मेडिकल ऑफिसर ने कही।

इस अवसर पर जन अभियान परिषद की सीएमसीएलडीपी पाठ्यक्रम के परामर्शदाता समाजसेवी सहित अन्य समाजसेवी उपस्थित थे। आयुष मेडिकल ऑफिस ने कहा कि आज सबसे ज्यादा स्वास्थ्य संबंधी समस्याएं महिलाओं एवं बालिकाओं में देखने को मिल रही हैं। मासिक धर्म का असंतुलन, स्तन कैंसर सहित अनेक समस्याएं तथा बालिकाओं में एनीमिया बड़ी चिंताएं हैं। इसका प्रमुख कारण समय पर नाश्ता एवं भोजन न करना तथा पौष्टिक आहार का अभाव है।

उन्होंने कहा कि सभी अपनी दिनचर्या को व्यवस्थित रखें, खासकर मौसम परिवर्तन के समय सेहत का विशेष ध्यान रखें। नियमित एवं समयानुसार खानपान, उठने-बैठने और सोने का समय प्रॉपर होना चाहिए कहा कि किसी भी छोटी-बड़ी बीमारी का तुरंत उपचार कराना चाहिए। साथ ही मासिक धर्म के दौरान केमिकल मुक्त सेनेटरी पैड का उपयोग करें तथा शरीर के सभी अंगों की नियमित साफ-सफाई रखें।

कार्यक्रम में समाजसेवी ने कहा कि अनुभवी चिकित्सकों द्वारा प्रदान की गई महत्वपूर्ण स्वास्थ्य जानकारी को अपनी प्रयोगशाला ग्रामों में माताओं, बहनों एवं किशोरियों तक पहुंचाएं, जिससे वे निरोग रह सकें और उनका परिवार भी स्वस्थ रहे। बदलते मौसम में अपनी तासीर के अनुसार भोजन सामग्री का सेवन करें। कार्यक्रम के दौरान बीएसडब्ल्यू एवं एमएसडब्ल्यू के विद्यार्थियों ने प्रश्नोत्तरी के माध्यम से अपनी स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं का समाधान विषय विशेषज्ञ डॉक्टरों से प्राप्त किया। कार्यक्रम के अंत में परामर्शदाता ने सभी के प्रति आभार व्यक्त किया।