विकासखंड तामिया के ग्रामों में शासकीय योजनाओं का किया गया प्रचार-प्रसार
मध्यप्रदेश जन अभियान परिषद जिला छिंदवाड़ा के जिला समन्वयक के निर्देशन एवं तामिया विकासखंड की विकासखंड समन्वयक मार्गदर्शन में परामर्शदाता की उपस्थिति में विकासखंड तामिया के ग्राम में आज सीएमसीएलडीपी के छात्र-छात्राओं के साथ शासन द्वारा चलाई जा रही जनकल्याणकारी योजनाओं, वृद्धावस्था पेंशन, महिला सशक्तीकरण, जल संचयन अभियान, स्टॉप डेम, स्वच्छता अभियान, किसान सम्मान निधि, सामाजिक जागरूकता एवं अन्य विषयों में विस्तृत जानकारी दी गई। इस कार्यक्रम में परामर्शदाता एम.एस.डब्ल्यू समिति एवं ग्राम की महिलाएं उपस्थित थीं।
