15°C New York
February 18, 2026
जिला जेल छिन्दवाड़ा में महिला बंदियों के लिए सिलाई प्रशिक्षण कार्यक्रम प्रारंभ
ताज़ा खबर

जिला जेल छिन्दवाड़ा में महिला बंदियों के लिए सिलाई प्रशिक्षण कार्यक्रम प्रारंभ

Feb 18, 2026

महिला बंदियों को स्वावलम्बी बनाने एवं उन्हें रोजगारोन्मुखी अवसर उपलब्ध कराने के उद्देश्य से मध्यप्रदेश शासन की मुख्यमंत्री महिला सशक्तिकरण योजना अंतर्गत कौशल उन्नयन प्रशिक्षण कार्यक्रम के तहत ट्रेड सेल्फ एंप्लॉयड टेलर (सिलाई कार्य) का 300 घंटे का प्रशिक्षण कार्यक्रम दिनांक 16 फरवरी 2026 से जिला जेल छिन्दवाड़ा में प्रारंभ किया गया है। यह प्रशिक्षण कार्यक्रम लगभग तीन माह तक संचालित किया जाएगा।

इस प्रशिक्षण कार्यक्रम में जेल में परिरूद्ध 15 पात्र महिला बंदियों का नामांकन कर उन्हें सिलाई कार्य का प्रशिक्षण प्रदान किया जा रहा है। प्रशिक्षण के दौरान चयनित महिला बंदियों को शिष्यावृत्ति भी प्रदान की जाएगी, जिससे उन्हें प्रशिक्षण के साथ आर्थिक सहयोग भी प्राप्त होगा।

प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ महाप्रबंधक जिला उद्योग विभाग छिन्दवाड़ा, जिला कार्यक्रम अधिकारी महिला एवं बाल विकास एवं जिला समन्वयक जिला उद्योग विभाग द्वारा किया गया। यह प्रशिक्षण महिला एवं बाल विकास विभाग छिन्दवाड़ा के मुख्य प्रशिक्षक द्वारा प्रारंभ किया गया है। जेल अधीक्षक के मार्गदर्शन एवं निर्देशन में जेल उप अधीक्षक भारतीय, जेल शिक्षक एवं कार्यक्रम प्रभारी एवं महिला प्रहरी के तत्वाधान में यह प्रशिक्षण कार्यक्रम को प्रारंभ किया गया है। इस प्रकार जेल प्रशासन बंदियों के सुधार, शिक्षा एवं पुनरोत्थान के लिये प्रतिबद्ध है एवं निरन्तर प्रयासरत् है।