शा.बा.उ.मा.विद्यालय चांद में बोर्ड परीक्षा फल उन्नयन के लिये गृह भेंट चलाया जा रहा
कलेक्टर के निर्देशानुसार बोर्ड परीक्षा परिणाम में गुणोत्तर वृद्धि के लिये जिला शिक्षा अधिकारी के निर्देशन में छात्रों से गृह भेंट कर पढ़ने के लिये प्रेरित किया जा रहा है। राज्यपाल पुरुस्कृत शिक्षक ने बताया कि उनके द्वारा शासकीय बालक उच्चतर माध्यमिक विद्यालय चाँद में पढ़ने वाले कक्षा 10वीं के छात्रों में अच्छे परीक्षा परिणाम के लिये संध्या समय पर गृह भेंट कर छात्रों व पालकों से मुलाकात की जा रही है और विषय से संबंधित कठिनाई के निवारण के प्रयास कर परीक्षा तैयारी पर बात की जा रही है। गत दिवस शिक्षक के साथ विद्यालय के आश्रित ग्रामों में जाकर कक्षा 10वीं के विद्यार्थियों से गृहभेंट किया गया। जिसमें ग्राम कौआखेड़ा में, ग्राम रानीखैरी में, ग्राम भांड पिपरिया से संपर्क किया गया। छात्रों से विषयगत कठिनाई को जानकर सुझाव व हल दिया गया। पालकों से अनुरोध किया कि वह बच्चों को परीक्षा की तैयारी हेतु अध्ययन के लिये प्रेरित करें।
