ग्राम मारई में प्राकृतिक खेती का कृषि विभाग की टीम द्वारा किया गया भ्रमण
महिला समूहों द्वारा की जा रही प्राकृतिक खेती को देखने पहुंचे उप संचालक
जिले के ग्राम मारई में आज उप संचालक कृषि ने अपने कृषि एवं आत्मा परियोजना के मैदानी अमले के साथ महिला कृषक के खेत में आत्मा अंतर्गत चना रिज फरो फसल प्रदर्शन किस्म आर.वी.जी.- 204 एवं विभाग द्वारा प्रदाय नगद बीज वितरण के अंतर्गत गेहूं की किस्म डी.बी.डब्ल्यू.- 303 गेहूं फसल प्रदर्शन का अवलोकन किया। महिला कृषक के द्वारा बनाई जा रही केंचुए की खाद, पशु आहार अजोला एवं नेपियर घास को देखा एवं प्रेरणा स्व-सहायता समूह, संगम महिला मंडल की महिलाओं के कार्यों को देखा व कृषकों से चर्चा की गई।
महिला समूह द्वारा प्राकृतिक/जैविक खाद (केंचुआ खाद) तैयार कर विक्रय का कार्य किया जा रहा हैं। अधिकारियों द्वारा समूहों की महिलाओं से चर्चा कर जैविक/प्राकृतिक उत्पादों को साप्ताहिक हाट बाजार में विक्रय के लिये चर्चा की गई, जिससे समूहों को और अतिरिक्त लाभ प्राप्त हो सके।
भ्रमण के दौरान सहायक संचालक कृषि वरिष्ठ कृषि विकास अधिकारी कृषि विस्तार अधिकारी कृषि विस्तार अधिकारी समूहों की महिलाये और कृषकगण उपस्थित थे।
