महादेव मेले में आकर्षण का केंद्र बना ‘ऑपरेशन सिंदूर’ का सेल्फी प्वाइंट और ग्रामीण कुटिया
हर वर्ष की भांति इस बार भी लगने वाला महादेव मेला पहली पायरी जुन्नारदेव विशाला से होते हुए भक्तगण भूराभगत तक पहुँचते हैं। भूराभगत के मंदिर में पूजा-अर्चना कर महादेव मेले की शुरुआत की जाती है।
ग्राम पंचायत सांगाखेड़ा (भूराभगत) में लगने वाला यह मेला इस वर्ष ‘ऑपरेशन सिंदूर’ सेल्फी प्वाइंट के कारण विशेष रूप से प्रसिद्ध हो रहा है। बड़ी संख्या में श्रद्धालु यहाँ पहुँचकर इस आकर्षक सेल्फी प्वाइंट के पास फोटो शूट कराने का आनंद ले रहे हैं। ग्राम पंचायत सांगाखेड़ा के सरपंच सचिव, ग्राम रोजगार सहायक, उप-सरपंच, समस्त पंचगण एवं ग्रामीणों के सहयोग से ‘ऑपरेशन सिंदूर’ का सेल्फी प्वाइंट तथा ग्रामीण कुटिया का निर्माण किया गया है। मेले में आए श्रद्धालुओं को यहाँ का सुहावना मौसम और आकर्षक सजावट खूब भा रही है। लोग यहाँ फोटो खिंचवाकर अपनी डीपी और रील बनाते नजर आ रहे हैं। मेले में “हर-हर महादेव” के जयघोष गूँज रहे हैं।
