15°C New York
May 30, 2026
सीएमसीएलडीपी छात्रों द्वारा निःशुल्क स्वास्थ शिविर में दी गई सहभागिता
ताज़ा खबर

सीएमसीएलडीपी छात्रों द्वारा निःशुल्क स्वास्थ शिविर में दी गई सहभागिता

Feb 13, 2026

मध्यप्रदेश जन अभियान परिषद (योजना, आर्थिक एवं सांख्यिकी विभाग, मध्यप्रदेश शासन) के माध्यम से विकासखंड-मोहखेड़ में संचालित मुख्यमंत्री सामुदायिक नेतृत्व क्षमता विकास कार्यक्रम के समाज कार्य छात्रों के सहयोग से सेक्टर-लिंगा के ग्राम-सरोरा में आज नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में डॉ (एसटीडी कंसलटेंट) के द्वारा ग्राम के मरीजों का जांच परीक्षण कर प्रमुख रूप से खांसी, ज्वर, हेपेटाइटिस-बी, टीबी स्क्रीनिंग कर दवाइयों का वितरण किया गया। आईटीसी काउंसलर सौम्या सिंह यादव द्वारा ग्रामीण महिलाओं को स्वास्थ संबंधित परामर्श भी दिया गया। निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर के दौरान परामर्शदाता ने ग्रामीणों को संक्रामक रोग से रोकथाम के उपाय बताए तथा शुद्ध पेयजल के लिए स्वच्छता पर ध्यान देने के लिए समझाइश दी गई। स्वास्थ शिविर में एसएसडब्ल्यू छात्रा , नायकवार एवं बीएसडब्ल्यू छात्र मिनोटे सहित मल्टी टास्किंग वर्करों का सराहनीय योगदान दिया था