15°C New York
February 10, 2026
संयुक्त आबकारी दल द्वारा भूराभगत मेला सांगाखेड़ा क्षेत्र में अवैध मदिरा विक्रेताओं पर की गई कार्यवाही
ताज़ा खबर

संयुक्त आबकारी दल द्वारा भूराभगत मेला सांगाखेड़ा क्षेत्र में अवैध मदिरा विक्रेताओं पर की गई कार्यवाही

Feb 10, 2026

कलेक्टर के निर्देशानुसार सहायक आबकारी के मार्गदर्शन में आज वृत्त परासिया, जामई एवं दमुआ के संयुक्त दल प्रभारी अधिकारियों द्वारा आज भूराभगत मेला सांगाखेड़ा एवं आसपास के क्षेत्रों मे कार्यवाही की गई।

सयुंक्त टीम द्वारा सर्वप्रथम मेला क्षेत्र में लगे जलपान गृह, होटल एवं ढाबों में लोगों के द्वारा बेचने के लिये छुपा कर रखी देशी-विदेशी मदिरा को बरामद किया गया। मेला क्षेत्र में ही झाड़ियों में रखी 01 पेटी देशी मदिरा भी बरामद की गई। इस दबिश कार्यवाही में कुल 06 प्रकरण कायम किये गये। कार्यवाही में आबकारी अधिनियम की धारा 34(1) क के तहत 06 प्रकरण कायम किया गया, जिसमें देशी मदिरा 12.6 बल्क लीटर, स्पिरिट 14.4 बल्क लीटर तथा बियर 16.8 बल्क लीटर जप्त किये गये।

इस दबिश कार्रवाई में मेला दल प्रभारी आबकारी उप निरीक्षक एवं समस्त आबकारी आरक्षक उपस्थित थे।