15°C New York
July 11, 2026
देश

आवारा कुत्तों का कहर… 31 दिनों में 308 लोगों पर हमले, सबसे अधिक शिकार बन रहे बच्चे

Feb 10, 2026

 छिंदवाड़ा:- शहर में आवारा कुत्तों का आतंक लगातार बढ़ता जा रहा है। बीते 31 दिनों में 308 लोग कुत्तों के हमले का शिकार हो चुके हैं। इनमें सबसे अधिक संख्या बच्चों और बुजुर्गों की है। कुत्तों के अचानक हमलों से शहरवासी भयभीत हैं।

शहर के विभिन्न इलाकों में सुबह-शाम निकलना मुश्किल होता जा रहा है। गली-मोहल्लों, स्कूलों और बाजार क्षेत्रों में आवारा कुत्तों के झुंड लोगों पर हमला कर रहे हैं। कई मामलों में बच्चों को दौड़ा-दौड़ा कर काटा गया है।

जिला अस्पताल के आंकड़ों के अनुसार, जनवरी माह में रोजाना औसतन 10 से अधिक लोग कुत्ते के काटने के बाद इलाज के लिए अस्पताल पहुंच रहे हैं। सभी को एंटी-रेबीज इंजेक्शन लगाए जा रहे हैं, जिससे अस्पताल पर भी अतिरिक्त दबाव बढ़ गया है।

स्थानीय लोगों का कहना है कि उन्होंने कई बार नगर पालिका को शिकायत की, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई। आवारा कुत्तों की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है, जिससे हादसों का खतरा बना हुआ है।

नागरिकों ने प्रशासन से मांग की है कि आवारा कुत्तों की धरपकड़, नसबंदी और पुनर्वास की ठोस व्यवस्था जल्द की जाए, ताकि आमजन, खासकर बच्चों की सुरक्षा सुनिश्चित हो सके।