15°C New York
February 10, 2026
एक्पोजर विजिट के लिए वाशिम महाराष्ट्र पहुंचीं मोहखेड़ की महिला किसान
ताज़ा खबर

एक्पोजर विजिट के लिए वाशिम महाराष्ट्र पहुंचीं मोहखेड़ की महिला किसान

Feb 10, 2026

जिले के विकासखंड मोहखेड़ की महिला किसानों का महाराष्ट्र के वाशिम जिले में दो दिवसीय एक्सपोजर करवाया गया। सृजन संस्था के जिला टीम लीडर ने बताया कि कैप्री परियोजना के माध्यम से महाराष्ट्र राज्य के वाशिम जिला एमएसआरएलएम द्वारा संचालित समूहों, संगठनों एवं सीएलएफ में गतिविधियों, माईक्रो ईंटर प्राईज के कार्य जैसे मसाला प्रोसेसिंग, पापड़, दोना पत्तल, बायो इनपुट, नर्सरी, पपीते की जैविक खेती, सिलाई सेंटर, कस्टम हायरिंग सेंटर आदि देखे एवं महाराष्ट्र शासन के वाशिम जिला ग्रामीण के प्रकल्प संचालक (पीडी) के साथ गतिविधियों एवं एक्सपोजर प्रशिक्षण के बारे में चर्चा की गई । इस दौरान किसानों की आय वृध्दि के साधनों के बारे में विस्तृत जानकारी दी गई।

इसके अंतर्गत महिलाओं के समूह, मंडल के बेहतर संचालन के बारे में बताया गया एवं महिलाओं ने फेडरेशन के अनुभव साझा किये और जिज्ञासाओं का समाधान पाया। भ्रमण दल में प्रेरणा महिला मंडल की सचिव एवं शामिल हुए तथा वाशिम से डीएमएम , डीएम आईबीसीबी बीएमएम , बीएमएफआई , क्लस्टर कोऑर्डिनेटर शामिल हुये एवं टीम ने एक्स्पोजर कराया।