15°C New York
February 10, 2026
जनसुनवाई कार्यक्रम के अंतर्गत सुनी गई 104 आवेदकों की समस्यायें
ताज़ा खबर

जनसुनवाई कार्यक्रम के अंतर्गत सुनी गई 104 आवेदकों की समस्यायें

Feb 9, 2026

राज्य शासन के जनसुनवाई कार्यक्रम के अंतर्गत प्रति सप्ताह मंगलवार को आम नागरिकों की समस्याओं की सुनवाई की जाती है और संबंधित विभाग के अधिकारियों से इन समस्याओं का त्वरित निराकरण कराया जाता है । कलेक्टर के मार्गनिर्देशन में मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत ने आज कलेक्टर कार्यालय के सभाकक्ष में आयोजित जनसुनवाई में 104 आवेदकों की समस्यायें सुनी । इस दौरान जिले के शहरी और ग्रामीण, दूरस्थ अंचलों से आये आवेदकों ने सामूहिक और व्यक्तिगत रूप से उपस्थित होकर अपनी समस्याओं के निराकरण के लिये आवेदन प्रस्तुत किये । जनसुनवाई में मुख्य रूप से भूमि का रकबा एवं खसरा नक्शा सुधारने, अतिक्रमण हटाने, प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ दिलाने, गरीबी रेखा का राशन कार्ड बनाने, मकान पट्टा प्रदान करने, शासकीय योजनाओं का लाभ दिलाने व आर्थिक सहायता दिलाने आदि से संबंधित आवेदन प्राप्त हुये। जनसुनवाई के दौरान आवेदकों के बैठने की व्यवस्था भी की गई थी।

जनसुनवाई कार्यक्रम में आज ग्राम उसरिया के ने रास्ता विवाद का निराकरण करने, अमरवाड़ा के ने अपने कच्चे मकान में आग लगने से क्षतिग्रस्त होने पर आर्थिक सहायता दिलाने, ग्राम घानाउमरी के ने भूमि का सीमांकन कराने, अमरवाड़ा के ने आवासीय पट्टा प्रदाय करने, ग्राम हथनी बिछुआ की ने प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ दिलाने, जुन्नारदेव की ने आवासीय भूमि तथा प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ दिलाने, नगर परिषद बिछुआ के वार्ड नंबर-7 के एवं वार्डवासियों ने वार्ड में नाली निर्माण तथा सीसी रोड बनाने, जुन्न्नारदेव के ने सेवानिवृत्ति उपरांत पात्रता अनुसार मिलने वाली उपादान राशि दिलाने एवं छिंदवाड़ा नगर के ने समग्र आईडी में नाम सुधार करने आदि के आवेदन प्रस्तुत किये। इस दौरान कलेक्टर कार्यालय के सभाकक्ष में एडीएम सहित विभिन्न विभागों के जिला स्तरीय और संबंधित अधिकारियों द्वारा भी आवेदनों पर सुनवाई की गई, जबकि अन्य सभी खंड स्तरीय अधिकारी वीसी के माध्यम से जनसुनवाई में शामिल हुये।