उप संचालक डॉ.पक्षवार ने किया पशु चिकित्सालय चौरई एवं चांद का आकस्मिक निरीक्षण
उप संचालक पशुपालन एवं डेयरी विभाग डॉ.एच.जी.एस.पक्षवार द्वारा गत दिवस विकासखंड चौरई के पशु चिकित्सालय चौरई एवं पशु चिकित्सालय चांद का आकस्मिक निरीक्षण किया गया।
निरीक्षण के दौरान सभी कर्मचारी उपस्थित पाये गये । उप संचालक डॉ.पक्षवार द्वारा संबंधितों को सभी योजनाओं के लक्ष्य पूर्ति के निर्देश दिये गयें, जिसमें केसीसी, एनएआईपी, सेक्स्ड सॉर्टेड सीमन से कृत्रिम गर्भाधान कार्य करने की सलाह दी गई। संस्था प्रभारी को संस्था समय से खोलने एवं बंद किये जाने एवं समस्त अधिकारी/कर्मचारियों को मुख्यालय में ही रहने के निर्देश दिये गये।
इसके बाद उप संचालक डॉ.पक्षवार द्वारा पशु चिकित्सालय चांद का भी निरीक्षण किया गया । निरीक्षण के दौरान सभी कर्मचारी उपस्थित पाये गये और संबंधितों को सभी योजनाओं के लक्ष्य पूर्ति के निर्देश दिये गयें, जिसमें केसीसी, एनएआईपी, सेक्स्ड सॉर्टेड सीमन से कृत्रिम गर्भाधान कार्य करने की सलाह दी गई। संस्था प्रभारी को संस्था समय से खोलने एवं बंद किये जाने एवं समस्त अधिकारी/कर्मचारियों को मुख्यालय में ही रहने के निर्देश भी दिये गये
