15°C New York
February 11, 2026
ग्राम बांद्रा में नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर आयोजित
ताज़ा खबर

ग्राम बांद्रा में नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर आयोजित

Feb 9, 2026

63 रोगियों का किया गया नि:शुल्क स्वास्थ्य परीक्षण

संचालनालय आयुष, मध्यप्रदेश शासन भोपाल के निर्देशन एवं जिला आयुष अधिकारी डॉ.प्रमिला यावतकर के मार्गदर्शन में गत दिवस आयुष्मान आरोग्य मंदिर हिवरखेड़ी द्वारा ग्राम बांद्रा में नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में सामुदायिक आयुष चिकित्सा अधिकारी डॉ.गौरव साहू द्वारा 63 रोगियों का निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। मधुमेह व उच्च रक्तचाप की जांच कर रोगियों को औषधि वितरित की गई।

शिविर में जनमानस को ऋतु परिवर्तन से निपटने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। ऋतु परिवर्तन में होने वाली बीमारियों की जानकारी एवं बचने के उपाय बताए गये, जिसमें आहार-विहार, ऋतु चर्या दिनचर्या, योग अभ्यास, परामर्श एवं औषधि पौधों की सामान्य जानकारी दी गई। योग प्रशिक्षक द्वारा योग अभ्यास कराया गया व प्रतिदिन योग, प्रणायाम के लिए प्रेरित किया गया। शिविर के सफल आयोजन में आयुर्वेद कम्पांउडर महिला स्वास्थ्य कार्यकर्ता औषधालय सेवक व योग सहायक का सहयोग रहा।