साप्ताहिक प्राकृतिक जैविक हाट बाज़ार में अधिकारियों/कर्मचारियों एवं नगरवासियों ने पहुँचकर खरीदे प्राकृतिक सब्ज़ियाँ फल, अनाज, दालें
शासन के निर्देशानुसार जिले में कलेक्टर के मार्गदर्शन में प्रारम्भ किये गये साप्ताहिक जैविक हाट बाज़ार में आज लगभग दो घंटे में ही अधिकांश सब्जियां बिक गई, शहरवासियों में ज़हरमुक़्त शुद्ध सब्जियों, फलों व अनाज, दालों की माँग बढ़ती जा रही है । उप संचालक कृषि भी जैविक हाट बाज़ार में पहुंचकर सब्जियों की ख़रीदी की ।
