राज्य कार्ययोजना अंतर्गत वरिष्ठ नागरिकों हेतु डिजिटल एवं वित्तीय साक्षरता कार्यक्रम का आयोजन
राज्य कार्ययोजना अंतर्गत वरिष्ठ नागरिकों में डिजिटल एवं वित्तीय साक्षरता के उद्देश्य से नगर पालिक निगम, छिंदवाड़ा द्वारा संचालित गोधूलि वृद्धाश्रम में आज गुरूवार को डिजिटल एवं वित्तीय साक्षरता कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम के अंतर्गत प्रोफेसर द्वारा ऑनलाइन लेन-देन के दौरान हो रहे साइबर फ्रॉड के विभिन्न तरीकों की जानकारी दी गई। उन्होंने वरिष्ठ नागरिकों को विशेष रूप से ओटीपी, बैंक विवरण एवं अन्य गोपनीय जानकारी किसी के साथ साझा न करने संबंधी महत्वपूर्ण सावधानियों से अवगत कराया।
इसी क्रम में आईपीएस कॉलेज के प्लेसमेंट ऑफिसर द्वारा डिजिटल लेन-देन की प्रक्रिया, उसके लाभ तथा सुरक्षित उपयोग के संबंध में विस्तृत जानकारी प्रदान की गई। कार्यक्रम का सफल संचालन सामाजिक न्याय एवं दिव्यांगजन सशक्तिकरण विभाग के शासकीय कलापथक दल के प्रमुख कलाकार द्वारा किया गया।
कार्यक्रम में सामाजिक न्याय विभाग से कलाकार , शाखा प्रभारी अंधवान, सामाजिक सुरक्षा अधिकारी की गरिमामयी उपस्थिति रही। कार्यक्रम का उद्देश्य वरिष्ठ नागरिकों को डिजिटल तकनीक के सुरक्षित एवं आत्मनिर्भर उपयोग के लिये जागरूक करना रहा।
