15°C New York
May 12, 2026
देश

मोहखेड़ क्षेत्र में आबकारी विभाग की अवैध मदिरा के ठिकानों पर कार्यवाही

Feb 7, 2026

शहर के खजरी और ढिमराढाना में भी दो व्यक्तियों के कब्जे से कुल 14 लीटर हाथ भट्टी मदिरा की गई बरामद

कलेक्टर के निर्देशानुसार सहायक आबकारी आयुक्त के मार्गदर्शन में गत दिवस आबकारी अमले द्वारा विकासखंड मोहखेड़ के ग्राम मोरदेई और सिंगपुर क्षेत्र में जंगल में बहने वाले नाले के किनारे भारी मात्रा में प्लास्टिक की पन्नियों में भरा हुआ महुआ लहान बरामद कर विधिवत नष्ट किया गया। मौके पर प्लास्टिक की पन्नी में बरामद अवैध हाथभट्टी मदिरा को भी आबकारी द्वारा कब्जे में लिया गया। साथ ही शहर के खजरी और ढिमराढाना में दो व्यक्तियों के कब्जे से कुल 14 लीटर हाथ भट्टी मदिरा बरामद की गई। इस सम्पूर्ण कार्यवाही में मध्यप्रदेश आबकारी अधिनियम 1915 की धारा 34 के तहत कुल 07 प्रकरण दर्ज कर 2400 किलोग्राम महुआ लहान नष्ट किया गया। साथ ही 44 लीटर हाथ भट्टी मदिरा आबकारी द्वारा कब्जे में ली गई। इस कार्यवाही में वृत्त प्रभारी के साथ ही आबकारी अमला उपस्थित था।