15°C New York
January 30, 2026
मण्डली से हरनभटा सड़क बनेगी शीघ्र आयोग ने लिया संज्ञान ,गोंडवाना गणतंत्र पार्टी के नेता और समाजसेवी सतीश नागवंशी ने आयोग में किया है सड़क बनाने की मांग
राजनीति

मण्डली से हरनभटा सड़क बनेगी शीघ्र आयोग ने लिया संज्ञान ,गोंडवाना गणतंत्र पार्टी के नेता और समाजसेवी सतीश नागवंशी ने आयोग में किया है सड़क बनाने की मांग

Dec 10, 2025

  परासिया :-  सतीश नागवंशी ने अपनी फेसबुक वॉल पर कुछ इस तरह से पोस्ट किया है

बात यदि संवैधानिक तरीके से राखी जाये तो बराबर जनहित के काम होते है बिना आंदोलन बिना हो हल्ला बिना तामझाम के यदि वास्तव में जनहित के लिए आप निस्वार्थ लड़ाई है तो सरकारें किसी की हो आपकी जनता के काम जरूर होगा संविधान में वास्तव में अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजातियों के लिए जो आयोग फोरम मौजूद है

जिनको न्यायिक शक्तियां प्राप्त है आप बाकायदा विधिवत तरीके से अपनी लिखापढ़ी करो काम जरूर होंगे आज ऐसा ही मेरे साथ हुआ मैंने राष्ट्रिय अनुसूचित जन जाति आयोग नई दिल्ली अध्यक्ष महोदय को 30 अप्रेल को मुलाकात कर एक पत्र लिखा था जिसके तारतम्य में माननीय आयोग ने 13 जून को जिला कलेक्टर को नोटिस जारी कर जवाब तलब किया इस क्रम में मुझसे लोक निर्माण विभाग के अधिकारीयों ने संपर्क किया और स्थल निरीक्षण के लिए ग्राम हरनभटा एवं मण्डली साथ लेकर गए जिसकी लम्बाई 3 .50 (तीन किलोमीटर) नपाई की गयी शीघ्र इस्टीमेट तैयार कर इसी वित्तीय वर्ष में संभवतः मार्च तक स्वीकृत होकर यह पक्की सड़क जल्द बनकर तैयार हो जाएगी आज मेरे साथ इस सर्वे कार्य में लोक निर्माण विभाग के उपयंत्री एन सी सूर्यवंशी जी सरपंच मर्श्कोले जी स्थानीय दुर्गा बंदेवार सहित अन्य गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे हैं

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *