15°C New York
March 2, 2026
देश

पिपला नगर परिषद उपाध्यक्ष कांग्रेस छोड़ भाजपा में हुई शामिल

Oct 29, 2025

पिपला/सौंसर|पिपलानारायणवार नगर परिषद की उपाध्यक्ष आरती लामसे और उनके पति कांग्रेस नेता प्रवीण लामसे ने मंगलवार को कांग्रेस छोड़ भाजपा ज्वाइन कर ली। दोनों ने सौंसर में मोहोड़ निवास पर पूर्व मंत्री और जिला भाजपा अध्यक्ष के समक्ष भाजपा की सदस्यता ग्रहण की।जिला भाजपा अध्यक्ष ने पार्टी का गमछा पहनाकर नप उपाध्यक्ष व कांग्रेस नेता को पार्टी की सदस्यता दिलाई । बताया कि नंप परिषद में अध्यक्ष द्वारा जनविरोधी कार्यप्रणाली एव विधायक की उपेक्षा से नाराज होकर कांग्रेस छोड़ भाजपा का दामन थामा है। इस अवसर पर कांग्रेस के दो पार्षद की उपस्थिति की नगर में चर्चा हो रही है। गौरतलब है कि पिपलानारायणवार में अध्यक्ष समेत कांग्रेस की परिषद है। चुनाव में कांग्रेस के 8 और भाजपा के 7 पार्षद जीतकर आए थे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *