छिंदवाड़ा | शहर के परासिया रोड स्थित डी .एमओ कार्यालय कोल्ड स्टोरेज में किसानों के द्वारा चक्का जाम करके आंदोलन किया गया, किसानों की मांग यह है की फसल के लिए यूरिया नहीं मिल पा रही है यह भाजपा की सरकार अन्नदाताओं के साथ छल कर रही है । किसानों के द्वारा परासिया रोड पर चक्का जाम करके भाजपा सरकार एवं प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की गई, चक्का जाम के कारण यातायात व्यवस्था चरमरा गई , वाहनों का जाम लगा रहा, जिससे आम जनो को परेशानी का सामना करना पड़ा। किसानों ने SDM से मुलाकात करने के बाद आंदोलन रुका, भारी पुलिस बल शाम तक स्थित रहा। कांग्रेसियो का कहना था की किसानों की मांग पूरी नहीं होने पर किसान के साथ साथ पार्टी निरन्तर अपने हक के लिए लड़ती रहेगी और आने वाले समय में उग्र आंदोलन करने की चेतावनी भी दी है।
किसानों के आंदोलन में यह रहे मौजुद
विश्वनाथ ओकटे , जिला अध्यक्ष कांग्रेस, नगर निगम अध्यक्ष सोनू मागों, परासिया विधायक सोहन वाल्मीकि, शहर कांग्रेस अध्यक्ष राहुल मालवी, और हजारों की संख्या में किसानों ने शासन के खिलाफ नारेबाजी एवं परासिया रोड को जाम कर दिया, जो की 4 घंटों तक वाहन फंसे रहे।
भाजपा नेता संजय सक्सेना बोले ..
झूठा ट्वीट कर रहे शेख कमलनाथ
आंदोलन के नाम पर अराजकता फैला रही कांग्रेस सक्सेना ने कहा की सांसद बंटी विवेक साहू के मुख से निकली बात सच सिद्ध हो गई। सांसद ने कहा था कि किसानों के हित का नाटक कर कांग्रेस कृत्रिम आंदोलन कर रही है। न सिर्फ कृत्रिम आंदोलन, बल्कि आंदोलन के नाम पर अराजकता भी फैलाएगी। सांसद की यह बात 24 घंटे के अंदर सच साबित हो गई। उक्ताशय के उद्गार भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश मंत्री संजय सक्सेना ने व्यक्त किए।
सोमवार को जारी बयान में किसान मोर्चा के प्रदेश मंत्री संजय सक्सेना ने कहा कि विधायक जैसे जिम्मेदार पद पर होते हुए भी शेख कमलनाथ झूठा ट्वीट कर रहे हैं।सोमवार कॊ जिला विपणन संघ के परसिया रोड स्थित कार्यालय में सुबह से ही शांति पूर्ण ढंग से यूरिया वितरित किया जा रहा था, लेकिन असामाजिक तत्वों के साथ मौके पर पहुंचे कांग्रेस नेताओं ने माहौल को बिगाड़कर अराजकता पैदा कर दी। किसी भी किसान पर किसी किस्म का बल प्रयोग नहीं किया गया।
संजय सक्सेना ने कहा है कि सभी वर्गों के बीच अपनी प्रासंगिकता खो चुकी कांग्रेस और उसके नेता आंदोलन के नाम पर किसानों को बरगलाने का कुत्सित प्रयास कर रहे हैं। किसान मोर्चॊ के नेता संजय सक्सेना ने कहा कि सोमवार को शांति पूर्ण ढंग से यूरिया का वितरण किया जा रहा था। किसान भी पर्याप्त यूरिया पाकर संतुष्ट थे, किसानों की यही संतुष्टि कांग्रेस के नेताओं से नहीं देखी गई और वे वितरण स्थल पर पहुंच गए और किसानों को भड़काकर कानून व्यवस्था की स्थिति बिगाड़ने की कुचेष्टा की।
कांग्रेस के ज़िला अध्यक्ष विश्वनाथ ओक्टे और परासिया विधायक सोहन वाल्मिक ने साथ लाए गए असामाजिक तत्वों के जरिए जो कृत्य किया उससे किसान भाइयों में कांग्रेस के प्रति और नाराज़गी बढ़ गई है। कांग्रेस के नेताओं को ये बात जनता को बताना चाहिए कि किसानों के हित चिंतक सांसद बंटी विवेक साहू के प्रयासों से गत वर्ष की तुलना में किसानों को इस वर्ष खरीफ सीज़न में ज़्यादा यूरिया प्रदाय किया है। गत वर्ष जिले को 97 हजार मीट्रिक टन यूरिया मिला था, वहीं सांसद श्री साहू के प्रयासों से इस वर्ष अभी तक 1 लाख 14 हजार मीट्रिक टन यूरिया मिल चुका है, और अभी और यूरिया आने वाला है।