15°C New York
June 17, 2026
विकासखंड स्तरीय समीक्षा बैठक में विभागीय योजनाओं की प्रगति पर हुई चर्चा
ताज़ा खबर

विकासखंड स्तरीय समीक्षा बैठक में विभागीय योजनाओं की प्रगति पर हुई चर्चा

Jun 13, 2026

जिले के विकासखंड मोहखेड़ के शासकीय उत्कृष्ट विद्यालय में आज विकासखंड स्तरीय समीक्षा बैठक का आयोजन किया गया। बैठक को कार्यालय जिला शिक्षा अधिकारी छिंदवाड़ा के सहायक संचालक शिक्षा ने संबोधित किया। उन्होंने विकासखंड के समस्त प्राचार्यों को विभागीय योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन के संबंध में आवश्यक निर्देश दिए।

बैठक में एम.पी.टास, ओ.टी.आर., अपार आई.डी., शत-प्रतिशत नामांकन, समेकित छात्रवृत्ति, नेशनल स्कॉलरशिप पोर्टल सहित विभिन्न विभागीय योजनाओं की समीक्षा की गई। साथ ही समस्त शिक्षकों एवं कर्मचारियों को नियमित रूप से ई-अटेंडेंस दर्ज करने के निर्देश भी दिए गए। विभागीय योजनाओं के संचालन में आने वाली समस्याओं एवं चुनौतियों को ऑनलाइन इंटरैक्टिव पैनल के माध्यम से विस्तारपूर्वक समझाया गया तथा उनके समाधान पर चर्चा की गई। बैठक में सहायक संचालक विकासखंड शिक्षा अधिकारी, प्राचार्य उत्कृष्ट विद्यालय मोहखेड़ सहित विकासखंड के प्राचार्यगण एवं समस्त संस्था प्रभारी उपस्थित थे।