15°C New York
October 16, 2026
विश्व तंबाकू निषेध दिवस पर निर्माणाधीन मेडिकल कॉलेज परिसर में योग एवं नुक्कड़ नाटक का आयोजन
ताज़ा खबर

विश्व तंबाकू निषेध दिवस पर निर्माणाधीन मेडिकल कॉलेज परिसर में योग एवं नुक्कड़ नाटक का आयोजन

Jun 1, 2026

विश्व तंबाकू निषेध दिवस के अवसर पर सामाजिक न्याय एवं दिव्यांगजन सशक्तिकरण विभाग एवं आयुष विभाग द्वारा जारी निर्देशों के परिपालन में निर्माणाधीन मेडिकल कॉलेज भवन परिसर में आज जनजागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य तंबाकू एवं अन्य नशीले पदार्थों के सेवन से होने वाले दुष्परिणामों के प्रति आमजन को जागरूक करना तथा स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित करना था।

कार्यक्रम की शुरुआत प्रातः योग एवं प्राणायाम सत्र से हुई, जिसमें उपस्थित योगाचार्य ने विभाग की ओर से श्रमिकों के साथ सहभागिता करते हुए स्वास्थ्यवर्धक जीवनशैली का संदेश दिया। इसके पश्चात किरदार संस्थान द्वारा तंबाकू एवं नशे के दुष्प्रभावों पर आधारित प्रभावशाली नुक्कड़ नाटक का मंचन किया गया। नाटक के माध्यम से युवाओं एवं आमजन को नशे से दूर रहने तथा समाज में जागरूकता फैलाने का संदेश दिया गया।

नगर निगम आयुक्त एवं जिला अधिकारी के निर्देश पर आयोजित इस कार्यक्रम में नाट्य निर्देशन द्वारा किया गया। वहीं सहयोगी के रूप में ,स्थापक एवं सहित अन्य कलाकारों की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

इसके बाद प्रबोधन सत्र में स्थापक ने बताया कि तंबाकू सेवन से कैंसर, हृदय रोग, श्वसन संबंधी बीमारियों सहित अनेक गंभीर स्वास्थ्य समस्याएं उत्पन्न होती हैं। ऐसे जागरूकता कार्यक्रम समाज को नशामुक्त बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम हैं। कार्यक्रम के अंत में नोडल के मार्गदर्शन में सभी उपस्थितजनों को नशामुक्त जीवन अपनाने तथा दूसरों को भी इसके लिए प्रेरित करने की शपथ दिलाई गई। आयोजन में बड़ी संख्या में श्रमिक एवं स्थानीय नागरिक उपस्थित थे।