15°C New York
April 19, 2026
कृषि विभाग के अधिकारियों/कर्मचारियों एवं निजी उर्वरक विक्रेताओं के लिए ई-विकास प्रणाली पोर्टल का व्यावहारिक प्रशिक्षण आयोजित
ताज़ा खबर

कृषि विभाग के अधिकारियों/कर्मचारियों एवं निजी उर्वरक विक्रेताओं के लिए ई-विकास प्रणाली पोर्टल का व्यावहारिक प्रशिक्षण आयोजित

Apr 19, 2026

शासन के निर्देशों के तहत 1 अप्रैल 2026 से प्रदेशभर में उर्वरकों का शत-प्रतिशत वितरण ई-विकास प्रणाली के माध्यम से किया जाना है। जिसके परिपालन में लगातार विक्रेताओं के प्रशिक्षण आयोजित किए जा रहे हैं। इसी क्रम में शासन द्वारा संशोधित ई-विकास पोर्टल का विस्तृत व्यावहारिक प्रशिक्षण कृषि विभाग के अधिकारी/कर्मचारियों एवं निजी उर्वरक विक्रेताओं को प्रदान किया गया।

प्रशिक्षण के दौरान बताया गया कि जिन किसानों को मोबाइल के माध्यम से ई-विकास प्रणाली पर ई-टोकन बुक करने में कठिनाई होती है, वे कृषि, सहकारिता, राजस्व एवं पंचायत विभाग के साथ-साथ निजी विक्रेताओं से पंजीयन में सहायता प्राप्त कर सकते हैं। साथ ही शासन के निर्देशानुसार सेवा सहकारी समितियों, मार्कफेड गोदाम एवं निजी विक्रय केन्द्रों द्वारा उर्वरक उठाव के लिये किसानों का ई-विकास प्रणाली में पंजीयन निःशुल्क किया जाएगा।

इस अवसर पर सहायक संचालक कृषि अनुविभागीय कृषि अधिकारी ,समस्त वरिष्ठ कृषि विकास अधिकारी, कृषि विस्तार अधिकारी, बीटीएम/एटीएम आत्मा, लिपिकीय वर्ग कर्मचारी एवं निजी उर्वरक विक्रेता उपस्थित थे