15°C New York
April 19, 2026
स्वच्छता व जल संरक्षण को लेकर ग्राम सलैयाढाना में जनजागरूकता कार्यक्रम आयोजित
ताज़ा खबर

स्वच्छता व जल संरक्षण को लेकर ग्राम सलैयाढाना में जनजागरूकता कार्यक्रम आयोजित

Apr 19, 2026

ग्रामीणों को जल संरक्षण की भी दिलाई गई शपथ

स्वच्छता एवं जल के महत्व को जन-जन तक पहुंचाने के लिए सामूहिक प्रयास आवश्यक हैं, ताकि इन प्रयासों से स्वच्छ भारत की परिकल्पना को साकार किया जा सके। इसी उद्देश्य से मध्यप्रदेश जन अभियान परिषद द्वारा जिला समन्वयक के मार्गदर्शन में जल गंगा संवर्धन कार्यक्रम के अंतर्गत आज ग्राम सलैयाढाना में हैंडपंप के आसपास स्वच्छता अपनाने के लिये जनजागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया।

इस अवसर पर सेक्टर 03 के परामर्शदाता ने उपस्थित ग्रामीणों, एमएसडब्ल्यू एवं प्राथमिक शाला के छात्रों को संबोधित करते हुए कहा कि यदि हम स्वच्छता के सात प्रमुख घटकों को अपनाएं – जैसे प्रत्येक घर में बने शौचालय का नियमित उपयोग, हैंडपंप के आसपास साफ-सफाई बनाए रखना, बेकार पानी की निकासी के लिए सोख पीट बनाना, कूड़ा-करकट का निर्धारित स्थान पर निपटान, घरेलू एवं व्यक्तिगत स्वच्छता, पेयजल और भोजन की स्वच्छता तथा परिसर की साफ-सफाई तो अनेक बीमारियों से बचा जा सकता है।

  उद्बोधन के पश्चात स्कूल परिसर में साफ-सफाई अभियान चलाया गया, जिसमें बिखरे कचरे को एकत्रित किया गया तथा हैंडपंप के आसपास की सफाई कर जमा पानी की निकासी के लिए नाली की सफाई की गई। कार्यक्रम के अंत में उपस्थित लोगों को स्वच्छता एवं जल संरक्षण की शपथ दिलाई गई। इस आयोजन को सफल बनाने में एमएसडब्ल्यू के छात्र-छात्राएं शिक्षक गिरजा बागमारे एवं नर्मदा चंदेल का सराहनीय सहयोग रहा